पेपर लीक का बड़ा चेहरा अरेस्ट, प्रश्नपत्र के सीलबंद बक्से खोलने का है एक्सपर्ट

राष्ट्रीय समाचार

पेपर लीक का बड़ा चेहरा अरेस्ट, प्रश्नपत्र के सीलबंद बक्से खोलने का है एक्सपर्ट

29 जुलाई 2026 को 08:18 am बजे
पेपर लीक का बड़ा चेहरा अरेस्ट, प्रश्नपत्र के सीलबंद बक्से खोलने का है एक्सपर्ट

बिहार में पेपर लीक माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. BPSC शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट (EOU) ने डॉ. मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. उसे प्रश्नपत्र के सीलबंद बक्से को बिना नुकसान पहुंचाए खोलने और दोबारा सील करने का एक्सपर्ट माना जाता है.

मनीष और उसके नेटवर्क पर 30 अभ्यर्थियों से लगभग 1.20 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप है. वह पहले सरकारी डॉक्टर था, लेकिन नौकरी छोड़कर पटना में NEET-PG की तैयारी कर रहा था. EOU सूत्रों के मुस्ताबिक, डॉ. मनीष अपने सहयोगियों डॉ. शिव और डॉ. शुभम के साथ मिलकर पेपर लीक गिरोह ऑपरेट कर रहा था.

मनीष की गिरफ्तारी पेपर लीक के खिलाफ बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. मनीष और उसके गैंग पर आरोप है कि उन लोगों ने TRE पेपर लीक कांड में 15 मार्च 2024 की परीक्षा से पहले पटना के एक होटल में 30 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था.

संजीव मुखिया के बेटे का है करीबी 14 मार्च 2024 को स्थानीय पुलिस ने कोहिनूर होटल में छापेमारी भी की थी, लेकिन मनीष वहां से भाग निकला था. जांच में सामने आया कि डॉ. मनीष संजीव मुखिया के बेटे डॉ. शिव का करीबी दोस्त है.

EOU को PMCH और NMCH छात्रों के डेटा की जांच के दौरान डॉ. मनीष तक पहुंचने में मदद मिली. पूछताछ के दौरान होटल के सीसीटीवी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से उनकी पहचान हुई. बता दें कि 2024 के BPSC TRE पेपर लीक मामले में अब तक 296 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे