कचौड़ी सोख लेती है ढेर सारा तेल? ये ट्रिक अपनाएं, बनेगी खस्ता

राजनीति

कचौड़ी सोख लेती है ढेर सारा तेल? ये ट्रिक अपनाएं, बनेगी खस्ता

31 जुलाई 2026 को 08:12 am बजे
कचौड़ी सोख लेती है ढेर सारा तेल? ये ट्रिक अपनाएं, बनेगी खस्ता

Kachori Frying Tips: बारिश का मौसम हो या शाम की चाय, आलू, प्याज या दाल की गरमागरम स्टफ्ड कचौड़ियां देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है. कचौड़ियों को खाने से खुद को रोक पाना बहुत मुश्किन होता है. लेकिन जैसे ही कचौड़ी तोड़कर मुंह में खाते हैं, तो अक्सर सारा मजा किरकिरा हो जाता है. दरअसल, कचौड़ी के स्वाद से ज्यादा मुंह में तेल का टेस्ट घुल जाता है. इसकी वजह ये है कि कचौड़ी सेकते हुए अक्सर उनमें तेल भर जाता है. तेल भरने की वजह से लोग कचौड़ी खाना छोड़ देते हैं. अगर आप भी कचौड़ियों के शौकीन हैं लेकिन तेल की वजह से इन्हें खाने से बचते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं, जिसे अपनाकर आप कचौड़ियों में तेल भरने से बचा सकते हैं. इतना ही नहीं आप इन्हें कम तेल में भी एकदम हलवाई की तरह खस्ता बना पाएंगे.कचौड़ी में ज्यादा तेल क्यों भर जाता है? कचौड़ी को आमतौर पर डीप फ्राई किया जाता है. ऐसे में अगर तेल का टेंपरेचर सही न हो या कचौड़ी को सीधे तेल में डाल दिया जाए, तो वो जरूरत से ज्यादा तेल सोख सकती है. यही वजह है कि कई बार कचौड़ी बाहर से तो स्वादिष्ट लगती है, लेकिन खाने में काफी ऑयली महसूस होती है.

लेकिन कचौड़ी को सीधे तेल में डालने के बजाय अगर पहले एक छोटा सा स्टेप फॉलो किया जाए, तो ये समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है.

कम तेल सोखने वाली कचौड़ी बनाने का सीक्रेट हैक इस ट्रिक के लिए आपको कचौड़ियों को सीधे कड़ाही में डालने की जरूरत नहीं है. आपको पहले कचौड़ियों को तवे पर हल्का सा सेंकना है और उसके बाद गरम तेल में फ्राई करना है.

1. ये ट्रिक अपनाने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद की स्टफिंग तैयार कर लें. आप आलू, प्याज, दाल या अपनी पसंद की किसी भी फिलिंग से कचौड़ियां बना सकते हैं. स्टफिंग भरकर कचौड़ियों को अच्छी तरह सील कर दें.

2. इसके बाद उन्हें बेलन की मदद से गोल-गोल बेल लें. अब गैस पर एक तवा रखें और उस पर तैयार कचौड़ियों को हल्का सा सेंक लें. लेकिन ध्यान रखें कि इन्हें पूरी तरह पकाना नहीं है, बस इतना सेंकना है कि कचौड़ी की बाहरी परत थोड़ी सी सेट हो जाए.

3, जब कचौड़ियां तवे पर सिक रही हों, उसी समय दूसरी तरफ कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रख दें.

4. जैसे ही कचौड़ियां तवे पर हल्की सी सिक जाएं और कड़ाही का तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, उन्हें तुरंत तेल में डाल दें.

5. अब कचौड़ियों को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. तवे पर पहले से हल्की सिकने की वजह से ये जल्दी फ्राई हो जाएंगी. इसके बाद इन्हें तेल से निकालकर सर्व करें.

क्यों काम करती है ये ट्रिक? जब कचौड़ी को पहले तवे पर हल्का सा सेंक लिया जाता है, तो उसकी बाहरी परत थोड़ा पक जाती है. इसके बाद जब उसे अच्छी तरह गरम तेल में डाला जाता है, तो कचौड़ी जल्दी फ्राई होती है और ज्यादा देर तक तेल में रहने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे कचौड़ी कम तेल सोख सकती है और बाहर से खस्ता भी बनती है.

ऐसे में अगली बार जब घर पर कचौड़ी बनाएं, तो उसे सीधे तेल में डालने के बजाय पहले तवे पर हल्का सा सेंककर देखें. इस आसान ट्रिक से आपकी कचौड़ियां बनेंगी एकदम क्रिस्पी और स्वाद में भी आएगा बिल्कुल मजा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे