गाजियाबाद में चलती स्कूल बस बनी आग का गोला, टला बड़ा हादसा

शिक्षा

गाजियाबाद में चलती स्कूल बस बनी आग का गोला, टला बड़ा हादसा

11 जुलाई 2026 को 11:24 am बजे
गाजियाबाद में चलती स्कूल बस बनी आग का गोला, टला बड़ा हादसा

गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित नंदग्राम तिराहे के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नामचीन डीपीएसजी (Delhi Public School Ghaziabad) की एक स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस वक्त बस में कोई भी स्कूली बच्चा सवार नहीं था. चालक ने भी समय रहते बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

घटना की सूचना सुबह करीब 9:26 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को मिली. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो फायर टेंडर मौके पर रवाना की गईं. मौके पर पहुंची फायर टीम ने देखा कि बस पूरी तरह आग की लपटों से घिरी हुई थी और आग तेजी से फैल रही थी. दमकल कर्मियों ने होज लाइन और होज रील की मदद से चारों ओर से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया.

दमकल विभाग के अनुसार बस का पंजीकरण नंबर UP-14 GT-6565 है तथा उसमें सीएनजी किट लगी हुई थी. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. प्राथमिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.

घटना के दौरान मेरठ रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. आग की भयावह तस्वीरें और धुएं का गुबार देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. बस के खाली होने और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे