महोबा: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे बीजेपी व‍िधायक बृजभूषण राजपूत, गनर-गार्ड और ड्राइवर घायल

राजनीति

महोबा: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे बीजेपी व‍िधायक बृजभूषण राजपूत, गनर-गार्ड और ड्राइवर घायल

02 जुलाई 2026 को 08:00 am बजे
महोबा: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे बीजेपी व‍िधायक बृजभूषण राजपूत, गनर-गार्ड और ड्राइवर घायल
महोबा: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे बीजेपी व‍िधायक बृजभूषण राजपूत, गनर-गार्ड और ड्राइवर घायल
हादसे में बाल-बाल बचे बीजेपी व‍िधायक.

यूपी के महोबा में बीजेपी के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के एस्कॉर्ट वाहन को केला लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्‍कर मार दी. हादसे में विधायक बाल-बाल बचे हैं, जबक‍ि विधायक के सरकारी गनर, प्राइवेट गार्ड और ड्राइवर घायल हो गए. वहीं, विधायक का सुरक्षा वाहन स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हादसे के बाद भाग रहे ट्रक ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने मौके पर दबोच ल‍िया. ​सूचना मिलते ही पुल‍िस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले ल‍िया. 

भीषण हादसा खरेला थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास हुआ. ​केला लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने विधायक बृजभूषण राजपूत के एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी और भागने लगा. इस दौरान ​ड्राइवर रविकांत मिश्रा की सूझबूझ से विधायक बृजभूषण राजपूत की जान की जान बची. ​टक्कर से पहले ही ड्राइवर ने विधायक की कार को सड़क से नीचे खंदी में उतार द‍िया था. 

ट्रक ड्राइवर को ह‍िरासत में ल‍िया 

हादसे के बाद मौके से भाग रहे ट्रक ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने सड़क ल‍िया. जानकरी म‍िलते ही खरेला थाना पुल‍िस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक ड्राइवर को ह‍िरासत में ल‍िया. बता दें क‍ि हादसे में विधायक बृजभूषण राजपूत बाल-बाल बचे हैं, जबक‍ि उनके सरकारी गनर, प्राइवेट गार्ड और एक ड्राइवर घायल हो गए. हादसे में विधायक का सुरक्षा वाहन स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. 

फिर मुठभेड़ से थर्राया उत्तर प्रदेश, महोबा पुलिस ने एक साथ दो बदमाशों को मारी गोली, चार गिरफ्तार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA Brijbhushan Rajput, Mahoba News, UP News, Accident, Uttar Pradesh
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।