'रामायण' का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन, मेकर्स ने बताई खास वजह

मनोरंजन

'रामायण' का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन, मेकर्स ने बताई खास वजह

24 जुलाई 2026 को 07:36 am बजे
'रामायण' का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन, मेकर्स ने बताई खास वजह

मेगा बजट फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए निराश होने वाली खबर है. रामायण का मचअवेटेड ट्रेलर पोस्टपोन हो गया है. इसे 24 जुलाई को रिलीज किया जाना था. लेकिन मेकर्स ने इसे आगे की तारीख के लिए खिसका दिया है. फिलहाल नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है.

गुरुवार को रणबीर कपूर, यश, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में एक पैनल चर्चा में हिस्सा लिया. उम्मीद थी कि इस कार्यक्रम के कुछ घंटों ट्रेलर लॉन्च होगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में ट्रेलर के आगे खिसकने की वजह बताई है. पिछले हफ्ते दिल्ली में भारत मंडपम में चुनिंदा मीडिया और फैंस को मूवी का ट्रेलर दिखाया गया था.नमित ने बताई क्या वजह? उन्होंने लिखा, आज हमारी रामायण के लिए बहुत खास दिन है. मेरा रामायण को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का सपना अब सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप के साथ सच हो गया है. इसी वजह से अब हम रामायण के ट्रेलर को बाद में दुनियाभर में रिलीज करेंगे. भारतीय सिनेमा के 100 से ज्यादा साल के इतिहास में ये गौरव का पल होगा. क्योंकि रामायण दुनिया भर की ऑडियंस तक किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पहुंचेगी.

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

''दुनिया के लोग हमारी संस्कृति और कहानियों को प्राइड और एक्साइटमेंट के साथ जान पाएंगे. मैं रामायण पर भरोसा रखने वाले सभी फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाया. हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं, इसलिए चलिए हम सब मिलकर अपने भविष्य की रक्षा करें. जय हिंद.''

मालूम हो, ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे. उनके अलावा रवि दुबे, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर भी अहम रोल में दिखेंगे.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे