चाय पीने के बाद फेंक देते हैं बची हुई पत्ती? ऐसे करें यूज, चमकेगा घर

टेक्नोलॉजी

चाय पीने के बाद फेंक देते हैं बची हुई पत्ती? ऐसे करें यूज, चमकेगा घर

16 जुलाई 2026 को 01:38 pm बजे
चाय पीने के बाद फेंक देते हैं बची हुई पत्ती? ऐसे करें यूज, चमकेगा घर

भारत के लगभग हर घर में सुबह-शाम चाय जरूर बनती है. चाय छानने के बाद बची हुई चायपत्ती को हम अक्सर बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बची हुई चायपत्ती आपके घर की साफ-सफाई के लिए एक बेहतरीन और नेचुरल क्लीनर का काम कर सकती है.

इसमें मौजूद टैनिन एसिड और एंटी-बैक्टीरियल गुण जिद्दी से जिद्दी दाग-धब्बों, चिकनाई और बदबू को मिनटों में गायब कर सकते हैं. लकड़ी के फर्नीचर से लेकर गंदे शीशे और बर्तनों तक, बची हुई चायपत्ती से आप घर के कोने-कोने को शीशे की तरह चमका सकते हैं. आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल का सही और आसान तरीका.

सामग्री: इस्तेमाल की हुई चायपत्ती (1 से 2 कप), पानी (2 गिलास), स्प्रे बोतल.

स्टेप 1: सबसे पहले इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को साफ पानी से 2 से 3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि उसमें से दूध और चीनी का अंश पूरी तरह निकल जाए. अगर चीनी रह जाएगी तो सफाई की जगह चिपचिपाहट बढ़ जाएगी.

स्टेप 2: अब एक बर्तन में दो गिलास पानी डालें और इसमें साफ की हुई चायपत्ती डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें.

स्टेप 3: पानी को तब तक उबालें जब तक कि पानी का रंग गहरा न हो जाए और चायपत्ती का सारा अर्क पानी में न आ जाए.

स्टेप 4: उबलने के बाद गैस बंद कर दें और इस पानी को पूरी तरह से ठंडा होने दें.

स्टेप 5: ठंडे हो चुके इस चायपत्ती के पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. आपका होममेड नेचुरल क्लीनिंग लिक्विड तैयार है.

चमकाएं शीशे और खिड़कियां: तैयार किए गए चायपत्ती के पानी को गंदे कांच, चेहरे देखने वाले शीशे या खिड़कियों पर स्प्रे करें. इसके बाद एक साफ सूती कपड़े या अखबार से इसे पोंछ लें. शीशा बिल्कुल नए जैसा चमक उठेगा.

लकड़ी के फर्नीचर करें साफ: लकड़ी के पुराने या बेजान दिख रहे फर्नीचर पर इस पानी का हल्का स्प्रे करें और माइक्रोफाइबर कपड़े से रगड़कर साफ करें. टैनिन एसिड लकड़ी को एक बेहतरीन नेचुरल पॉलिश और चमक देता है.

बर्तनों की चिकनाई होगी दूर: अगर कड़ाही या बर्तनों में बहुत ज्यादा तेल-घी की चिकनाई जमा है, तो उबली हुई चायपत्ती को सीधे बर्तनों पर स्क्रब की तरह रगड़ें. इससे जिद्दी चिकनाई और बर्तनों की दुर्गंध तुरंत दूर हो जाएगी.

सिंक और टाइल्स की करें सफाई: किचन सिंक या बाथरूम की टाइल्स पर चायपत्ती का पानी स्प्रे करके 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर स्क्रब से साफ करके पानी से धो लें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे