'ईरान से समझौते की बातचीत जारी लेकिन उंगली ट्रिगर पर ही है'- ट्रंप की नई चेतावनी

दुनिया

'ईरान से समझौते की बातचीत जारी लेकिन उंगली ट्रिगर पर ही है'- ट्रंप की नई चेतावनी

28 जुलाई 2026 को 07:48 am बजे
'ईरान से समझौते की बातचीत जारी लेकिन उंगली ट्रिगर पर ही है'- ट्रंप की नई चेतावनी
'ईरान से समझौते की बातचीत जारी लेकिन उंगली ट्रिगर पर ही है'- ट्रंप की नई चेतावनी
US Iran War: शुक्रवार से अमेरिका और ईरान के हमले थमे हुए हैं (फोटो- NDTV)
  • ईरान पर अमेरिकी हमलों को फिलहाल इसलिए रोक दिया है ताकि बातचीत को एक और मौका दिया जा सके- ट्रंप
  • ट्रंप ने एक रैली में कहा कि ईरान को रिश्वत देकर नहीं मनाया जा सकता. उन्हें हराना पड़ेगा, लेकिन अभी बातचीत जारी
  • इससे पहले तेहरान ने कहा था कि संघर्ष खत्म करने को लेकर अमेरिका के साथ उसकी कोई बातचीत नहीं चल रही है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 27 जुलाई को कहा कि उन्होंने ईरान पर अमेरिकी हमलों को फिलहाल इसलिए रोक दिया है ताकि बातचीत को एक और मौका दिया जा सके. लेकिन उन्होंने साफ कहा कि अगर बातचीत नाकाम रही, तो वह फिर से बड़े सैन्य हमलों का आदेश दे सकते हैं. अमेरिका के मिशिगन में एक रैली के दौरान ट्रंप ने कहा, "उन्हें (ईरान) रिश्वत देकर नहीं मनाया जा सकता. उन्हें हराना पड़ेगा, और हम उन्हें बुरी तरह हराएंगे. लेकिन देखते हैं क्या होता है. अभी बहुत अच्छी बातचीत चल रही है."

अभी ईरान और अमेरिका के बीच जो बातचीत चल रही है, उसका मकसद हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना और परमाणु समझौते पर दोबारा व्यापक बातचीत शुरू करना है. यह बातचीत मुख्य रूप से ईरान और ओमान के बीच हो रही है. लेकिन कतर, पाकिस्तान, मिस्र और ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर भी इसमें सक्रिय रूप से शामिल हैं.

एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने कहा, "हम ईरान के साथ बहुत गहरी बातचीत कर रहे हैं. अगर बात नहीं बनी, तो हम फिर से बहुत कड़ी सैन्य कार्रवाई करेंगे." जब ट्रंप से पूछा गया कि वह बातचीत के लिए कितना समय देने को तैयार हैं, तो उन्होंने कहा, "ज्यादा समय नहीं. या तो बात जल्दी बनेगी, या बिल्कुल नहीं बनेगी."

ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने शुक्रवार को हमले इसलिए रोकने का फैसला किया, क्योंकि बातचीत करवाने वाले देशों और इलाके के दूसरे देशों ने उनसे बातचीत को एक और मौका देने की अपील की थी. ट्रंप ने कहा, "ईरान से बात करने वाले सभी लोगों ने मुझसे कहा कि हमला मत कीजिए." उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान समझौता करना चाहता है.

ट्रंप ने यह भी कहा, "इससे न कोई फायदा होगा, न कोई नुकसान." उन्होंने बताया कि इसी वजह से उन्होंने मध्यस्थ देशों की बात मान ली. उन्होंने कहा कि हमले रोकने के बाद तेल की कीमतें गिर गईं और शेयर बाजार ऊपर चला गया.

यह भी पढ़ें: ईरान को जंग में फंसाकर क्या ट्रंप अब खेल रहे अलग गेम, धीरे-धीरे शिफ्ट हो रही रणनीति

अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही- ईरान

इससे पहले तेहरान ने कहा था कि संघर्ष खत्म करने को लेकर अमेरिका के साथ उसकी कोई बातचीत नहीं चल रही है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा, "मध्यस्थ देश इलाके की मौजूदा स्थिति से जुड़े अमेरिकी संदेश हमें दे सकते हैं. लेकिन फिलहाल हमारी अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है." हालांकि, मिशिगन में अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने दावा किया, "इस समय वे हमारे साथ समझौते को लेकर बात कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें: PoK में वोटिंग के बीच खून-खराबा, पाकिस्तान रेंजर्स की फायरिंग में 5 की मौत, बैलेट बॉक्स फूंका- VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, US Iran War, US Iran Talks
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।