घर में कर रहे हैं कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल तो होगी कड़ी कार्रवाई, लगता है भारी भरकम जुर्माना
घर में कर रहे हैं कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल तो होगी कड़ी कार्रवाई, लगता है भारी भरकम जुर्माना

गैस सिलेंडर के इस्तेमाल को लेकर कई सारी नियम बनाए गए हैं. जैसे दुकानदार और रेस्तरां वाले कमर्शियल गैस के बजाए घरेलू LPG सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. वैसे ही घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी नियम बना है कि वह अपने घर में कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. अगर आप कमर्शियल गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं तो इसके नियमों के बारे में जान लीजिए. क्योंकि ऐसा करते आप पकड़े गए तो आप पर न केवल सख्त कार्रवाई होगी, बल्कि भारी भरकम जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
कई बार देखा जाता है कि घर में कमर्शियल गैस का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसे कानूनी रूप से अपराध माना जाता है. गैस सिलेंडर जिस इस्तेमाल के लिए बनाया गया है उसे उसी स्थान पर इस्तेमाल किया जाने का नियम है.
क्या होगी कार्रवाई
कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल केवल व्यवसाय जुड़ी यानी होटल, रेस्तरां, ढाबा, कैफै जैसे स्थानों पर किया जा सकता है. जबकि घरेलू गैस सिलेंडर जिसमें 14.2 किलो गैस होता है उसे घर में खाना बनाने के काम में लाया जाता है. अगर घर में कमर्शियल गैस का इस्तेमाल करते हैं तो इससे नियमों का उल्लंघन माना जाता है. और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.
ऐसा करने पर कमर्शियल गैस सिलेंडर को जब्त किया जा सकता है. इसके साथ ही उनके गैस कनेक्शन को कैंसिल किया जा सकता है. जबकि दोषी पाए जाने पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
गैस कनेक्शन के नियमों का उल्लंघन करने पर 50000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. अगर आप बार-बार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तो आप र FIR भी दर्ज हो सकती है. जबकि ऐसे मामलों में 7 साल तक की जेल का भी प्रावधान किया गया है.
यह भी पढ़ेंः हर रोज केवल 10 रुपये बचा कर बना सकते हैं 30 से 45 लाख रुपये का फंड, जानें आसान कैलकुलेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें