बेसन नहीं, बारिश की रिमझिम में बनाएं आटे के एक दम क्रिस्पी पकौड़े
बेसन नहीं, बारिश की रिमझिम में बनाएं आटे के एक दम क्रिस्पी पकौड़े

Atta Pakora: बारिश की हल्की रिमझिम और गर्म-गर्म चाय की चुस्कियों के साथ पकौड़े खाने का अपना ही अलग मजा है. अक्सर बारिश के दिनों में हर घर में बेसन के पकोड़े ही बनाए जाते हैं, लेकिन कई बार बेसन खाने से पेट में भारीपन या एसिडिटी की समस्या होने लगती है. ऐसे में अगर आप कुछ हल्का, टेस्टी और बेहद क्रिस्पी खाना चाहते हैं तो गेंहू के आटे से बने पकोड़े एक बेहतरीन विकल्प हैं.
गेंहू का आटा हर घर में आसानी से मिल जाता है और इससे बने पकोड़े बाहर से जितने कुरकुरे होते हैं, अंदर से उतने ही स्वादिष्ट लगते हैं. आइए जानते हैं गेंहू के आटे के एकदम क्रिस्पी पकोड़े बनाने की आसान और सीक्रेट रेसिपी.
चावल का आटा या सूजी – 2 बड़ी चम्मच (अतिरिक्त क्रिस्पिनेस के लिए)
सब्जियां और मसाले मिलाएं: एक बड़े मिक्सिंग बाउल में कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन (हथेली से क्रश करके), कुटा साबुत धनिया, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, हींग, सफेद तिल और नमक डालें. सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह से मिलाएं ताकि प्याज के लच्छे अलग-अलग हो जाएं.
आटा और सूजी जोड़ें: अब इसमें 1 कप गेंहू का आटा और 2 चम्मच सूजी या चावल का आटा डालें.
बैटर तैयार करें: इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो, वरना पकोड़े तेल ज्यादा सोखेंगे. बैटर में 1 छोटा चम्मच गर्म तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें, इससे पकोड़े और भी कुरकुरे बनते हैं.
तेल गर्म करें: एक कड़ाही में पकोड़े तलने के लिए तेल गर्म करें. तेल मध्यम से तेज गर्म होना चाहिए.
पकोड़े तलें: हाथों या चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा बैटर गर्म तेल में डालें. आंच को मध्यम रखें और पकोड़ों को पलट-पलटकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.
सर्व करें: पकोड़ों को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. अब ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और गरमा-गरम हरी चटनी व शाम की चाय के साथ सर्व करें.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें