क्या कलयुग का अंत है निकट? जानें कल्कि पुराण में छिपे इस रहस्य का सच

धर्म

क्या कलयुग का अंत है निकट? जानें कल्कि पुराण में छिपे इस रहस्य का सच

22 जुलाई 2026 को 08:32 am बजे
क्या कलयुग का अंत है निकट? जानें कल्कि पुराण में छिपे इस रहस्य का सच

Hindu Dharam: हिंदू धर्म के अनुसार, समय चार युगों सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग, में विभाजित है. इस समय चलने वाला युग है कलयुग जिसको कुछ कलियुग भी कहते हैं. कलयुग को सबसे चुनौतीपूर्ण युग माना गया है. शास्त्रों में इसकी कुल अवधि 4,32,000 वर्ष बताई गई है, जिसमें से लगभग 5,000 वर्ष बीत चुके हैं, यानी हम अभी इसके शुरुआती चरण में हैं. बड़े ज्योतिषियों की मानें तो, यह चरण कलयुग का गोल्डन पीरियड है.

श्रीमद्भगवद्गीता के मुताबिक, पहले युगों में बुराई सीमित व्यक्तियों तक थी जैसे त्रेता में रावण और द्वापर में कंस. लेकिन कलयुग में बुराई किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति में बसी हुई है. इसका मतलब है कि मनुष्य के अंदर 'राक्षसी प्रवृत्ति' आना जैसे लालच, हिंसा, धोखा और स्वार्थ का बढ़ना.

कल्कि पुराण के मुताबिक, कलयुग के आगे बढ़ने के साथ मनुष्य की आयु, शक्ति और नैतिकता धीरे-धीरे घटती जाएगी. धर्म, सत्य और विश्वास कमजोर होंगे, जबकि स्वार्थ, लालच और अहंकार बढ़ेंगे. रिश्ते भी लाभ और स्वार्थ पर आधारित हो जाएंगे. धन तथा शक्ति को ही सबसे बड़ा मान लिया जाएगा.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब पाप और अधर्म अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाएंगे, तब भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि अवतार, प्रकट होंगे. कहा जाता है कि वे सफेद घोड़े पर सवार होंगे, हाथ में तलवार होगी और वे अधर्म का नाश कर धर्म की पुनः स्थापना करेंगे. इसका सीधा अर्थ यह है कि जब समाज में असंतुलन बहुत बढ़ जाता है, तब उसे संतुलित करने के लिए एक दिव्य शक्ति या बड़ा परिवर्तन अवश्य आता है.

श्रीमद्भगवद्गीता में सीधे तौर पर कलयुग का अंत के बारे में नहीं बताया गया है. लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने एक महत्वपूर्ण सिद्धांत बताया था कि, 'जब-जब धर्म की हानि और अधर्म धरती पर बढ़ता है, तब-तब मैं अवतार लेता हूं.' इसका अर्थ यही है कि जब भी बुराई बढ़ेगी, उसे खत्म करने के लिए ईश्वर किसी न किसी रूप में धरती पर अवतरित होंगे. यह विचार कल्कि अवतार की अवधारणा से जुड़ा हुआ माना जाता है.

कल्कि पुराण में कलियुग के अंत का अधिक विस्तार से वर्णन मिलता है. इसमें कहा गया है कि अंत समय में लोग अत्यधिक स्वार्थी, हिंसक और नैतिकता से दूर हो जाएंगे. झूठ और छल आम हो जाएंगे, राजा अन्यायी होंगे, और आम जनता पीड़ा में रहेगी. तब विष्णु के कल्कि अवतार का जन्म होगा, जो अधर्म का नाश करेंगे और एक नए सतयुग की शुरुआत करेंगे.

शास्त्रों के अनुसार, कलियुग के अंत के कुछ संकेत इस प्रकार माने जाते हैं जैसे-समाज में सत्य और धर्म का लगभग समाप्त हो जाना, रिश्तों में पूर्ण स्वार्थ, प्राकृतिक आपदाओं का बढ़ना, अन्याय और हिंसा का चरम पर पहुंचना, और लोगों का आध्यात्मिकता से पूरी तरह दूर हो जाना. हालांकि, इन संकेतों को शाब्दिक भविष्यवाणी से ज्यादा एक चेतावनी के रूप में देखा जाता है कि यदि मनुष्य अपने आचरण को नहीं सुधारता, तो समाज में अव्यवस्था बढ़ सकती है.

क्या कल्कि अवतार और प्रलय के संकेत दिखाई दे रहे हैं?

कलयुग के अंत को लेकर लोगों के मन में काफी जिज्ञासा है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्रलय का मतलब सिर्फ विनाश नहीं होता, बल्कि यह एक तरह से सृष्टि के शुद्धिकरण और नए युग की शुरुआत का समय भी माना जाता है. कलयुग समापन के कुछ विशेष संकेत-

- कहा जाता है कि भगवान कल्कि का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल में होगा.

- वहीं महाराष्ट्र के केदारेश्वर मंदिर को लेकर यह विश्वास है कि वहां के चार खंभे चार युगों का प्रतीक हैं, और अब उनमें से केवल एक ही खंभा बचा है, जो कलयुग को दर्शाता है.

- इसके अलावा, जोशीमठ में हो रही घटनाएं और नरसिंह भगवान की मूर्ति से जुड़ी मान्यताएं भी लोगों को यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि शायद कोई बड़ा परिवर्तन आने वाला है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे