'मस्जिद में सिर झुकाती हूं', प्यार में धर्म की दीवार तोड़ेंगी शहनाज?

मनोरंजन

'मस्जिद में सिर झुकाती हूं', प्यार में धर्म की दीवार तोड़ेंगी शहनाज?

25 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे
'मस्जिद में सिर झुकाती हूं', प्यार में धर्म की दीवार तोड़ेंगी शहनाज?

बिग बॉस 13 से शहनाज गिल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गई हैं. इन दिनों वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं. 

एक ओर उनका नाम राघव जुयाल संग जोड़ा जा रहा है. दूसरी ओर 24 जुलाई को उनकी फिल्म इश्कनाम रिलीज हो चुकी है.   

फिल्म के प्रमोशन के दौरान शहनाज ने प्यार को लेकर बात की. उनसे पूछा गया कि धर्म की वजह से कई बार रिश्ते टूट जाते हैं. कई लोगों की शादी नहीं हो पाती. क्या आप मानती हैं कि प्यार में धर्म की दीवार आती है.

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में शहनाज ने कहा कि मेरे मां-बाप ने हर जगह मेरा सिर झुकाया है. मंदिर में भी झुका देते हैं. मस्जिद में भी झुका देते हैं, गुरुद्वारे में भी झुका देते हैं.   

एक्ट्रेस कहती हैं कि मेरे मां-बाप तो इतने मल्टी टैलेंटेड थे कि उनका सिर हर भगवान के आगे झुकता था. तो उन्होंने मेरा भी झुकाना शुरू कर दिया.  

शहनाज कहती हैं कि हम आर्टिस्ट लोग हैं ना, तो हमें सभी धर्मों को मानना पड़ता है. सबसे खूबसूरत चीज है कि मैं एक पाकिस्तानी लड़की का रोल निभा रही हूं, तो मुझे आदाब ही बोलना पड़ेगा. 

शहनाज ने कहा कि अगर मैं अपना धर्म देखूं, तो मैं सिख हूं. इसलिए हम कलाकार सारे धर्मों को मानते हैं.   

एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि वो धर्म देखकर प्यार नहीं करेंगी. बाकी राघव संग डेटिंग अफवाहों पर शहनाज पहले ही बोल चुकी हैं कि दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं. 

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे