और कितना टूटेगी चांदी? अचानक फिर बड़ी गिरावट, सोना भी धड़ाम

राष्ट्रीय समाचार

और कितना टूटेगी चांदी? अचानक फिर बड़ी गिरावट, सोना भी धड़ाम

31 जुलाई 2026 को 09:46 am बजे
और कितना टूटेगी चांदी? अचानक फिर बड़ी गिरावट, सोना भी धड़ाम

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है. गुरुवार को फिसलने के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड-सिल्वर रेट टूटे हैं. चांदी की कीमत में तो अचानक फिर बड़ी गिरावट आई है और अब ये अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. दूसरी ओर सोने का वायदा भाव भी मार्केट ओपन होने के साथ ही लुढ़का है.

चांदी का दाम खुलते ही फिसला  एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी की कीमत अपने पिछले बंद के मुकाबले एक झटके में 1429 रुपये प्रति किलोग्राम घट (Silver Price Fall) गई. गुरुवार को वायदा कारोबार खत्म होने पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी की कीमत 2,19,967 रुपये पर क्लोज हुई थी और शुक्रवार को खुलने के साथ ही ये 2,18,538 रुपये प्रति किलो पर आ गई.

जुलाई में इतनी सस्ती हुई Silver शुक्रवार को चांदी की कीमत में आई शुरुआती गिरावट के बाद 1 Kg Silver Price अपने 29 जनवरी के लाइफ टाइम हाई लेवल 4,20,048 रुपये की तुलना में अब 2,01,510 रुपये तक सस्ती मिल रही है. वहीं 1 जुलाई से लेकर महीने के आखिरी दिन तक Silver Price Fall पर नजर डालें, तो ये कीमती धातु 11,846 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसली है. दरअसल, जुलाई महीने की पहली तारीख को चांदी का भाव 2,30,384 रुपये था.

सोने का भाव भी धड़ाम MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो शुक्रवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही इस कीमती पीली धातु का भाव (Yellow Metal Price) भी चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए फिसला है. वायदा कारोबार में 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold गुरुवार को 1,43,232 रुपये पर बंद हुआ था और ये खुलते ही आज 1,42,253 रुपये पर आ गया. यानी सोना 979 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया.

सोने की कीमत में भी वायदा कारोबार में इसके लाइफ टाइम हाई लेवल से दनादन गिरावट देखने को मिली है. चांदी की तरह की MCX Gold Rate भी 29 जनवरी को पहली बार 2 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया था, लेकिन इसके बाद गोल्ड रेट भी क्रैश होता चला गया. वर्तमान भाव से तुलना करें, तो सोना हाई से करीब 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास सस्ता मिल रहा है.

(नोट: सोना- चांदी या गोल्ड सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे