केतन से सगाई, चेतन से अफेयर तो ये तीसरा कौन? सिया का वीडियो वायरल

टेक्नोलॉजी

केतन से सगाई, चेतन से अफेयर तो ये तीसरा कौन? सिया का वीडियो वायरल

02 जुलाई 2026 को 09:50 am बजे
केतन से सगाई, चेतन से अफेयर तो ये तीसरा कौन? सिया का वीडियो वायरल

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल के कथित हत्या मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नई परतें खुलकर सामने आ रही हैं. मामले में गिरफ्तार सिया गोयल और चेतन चौधरी से जुड़ी कई चौंकाने वाली जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं. आरोप के अनुसार सिया ने चेतन के साथ अफेयर के चलते अपने मंगेतर केतन से पीछा छुड़ाने के लिए उसे लोहागढ़ किले से धक्का देकर उसकी जान ले ली. यानी रिश्ते में किसी तीसरे की वजह से मर्डर की बात सामने आई है.

लेकिन अब सामने आए सिया के 7 महीने पुराने एक वीडियो से लगता है कि मानो कोई चौथा भी था. तेजी से वायरल दिसंबर 2025 के इस वीडियो में सिया एक पब के अंदर दिखाई दे रही हैं. उनके हाथ में बीयर की बोतल है और वह मोबाइल फोन पर किसी से ऊंची आवाज में बातचीत करती नजर आ रही हैं. पब के म्यूजक को शोर में वह चिल्लाती हुई कहती है- 'पहले तू खुद मुझपर चीट करता है और फिर मुझ ही को कॉल करता है.'

इसी दौरान वह कथित तौर पर भद्दी भद्दी गालियों का इस्तेमाल करती हुई भी दिखाई देती हैं. वीडियो में उनके व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. इससे पहले भी सिया गोयल से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हुआ था. उस वीडियो में वह अपने चेतन चौधरी के साथ महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखते हुए नजर आई थीं. इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के बीच संबंधों को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आने लगी थीं.

वीडियो में वह कथित तौर पर बातचीत के दौरान अभद्र भाषा और आपत्तिजनक गालियों का इस्तेमाल करती हुई भी नजर आती हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सिया के व्यवहार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इससे पहले भी सिया गोयल का एक  वीडियो सामने आया था, जिसमें वह चेतन चौधरी के साथ महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखती नजर आई थीथ. उस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद दोनों के आपसी रिश्तों को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे.

इधर , एक दिन पहले ही सिया के पिता प्रवीण गोयल ने पहली बार पूरे मामले पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपनी बेटी सिया और उसके कथित प्रेमी  चेतन चौधरी के रिश्ते की कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पहले इस संबंध के बारे में पता होता तो वह सिया और केतन की शादी के फैसले पर दोबारा विचार करते.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे