रेप के केस में जिसे जेल भिजवाया, उसी से शादी की जिद करने लगी लड़की

राष्ट्रीय समाचार

रेप के केस में जिसे जेल भिजवाया, उसी से शादी की जिद करने लगी लड़की

26 जुलाई 2026 को 12:35 pm बजे
रेप के केस में जिसे जेल भिजवाया, उसी से शादी की जिद करने लगी लड़की

एक दिन पहले लड़की ने जिस युवक को जेल भिजवाया, अगले ही दिन उसी से शादी की जिद लेकर थाने पहुंच गई. पुलिस ने कहा कि आरोपी जेल में है, यहां नहीं बुलाया जा सकता. इसके कुछ देर बाद लड़की ने थाने के बाहर जाकर फिनायल पी लिया. देखते ही देखते थाने में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस उसे अस्पताल लेकर दौड़ी. ये कहानी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई है.

दरअसल, गोरखपुर के चौरी चौरा थाने में पहुंचकर लड़की ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

इसके बाद शनिवार को वही लड़की फिर चौरी चौरा थाने पहुंची. इस बार उसकी मांग अलग थी. वह पुलिस से कहने लगी कि उस युवक को बुलाइए, मैं उससे शादी करना चाहती हूं. पुलिस ने समझाया कि जिस युवक की बात वह कर रही है, वह अब जिला जेल में बंद है. उसे थाने नहीं बुलाया जा सकता. अगर मुलाकात करनी है तो जेल के नियमों के तहत प्रक्रिया अपनानी होगी.

यह भी पढ़ें: 'पहले बॉयफ्रेंड को बुलाओ...',मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की की धमकी, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

लेकिन युवती अपनी बात पर अड़ी रही. पुलिस के मुताबिक, कुछ देर बाद युवती थाने के बाहर गई और अपने पर्स से फिनायल की बोतल निकालकर पी ली. यह देखते ही पुलिसकर्मी उसकी तरफ दौड़े. उसे तुरंत चौरी चौरा सीएचसी ले जाया गया. वहां से हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.

इस मामले में सीओ चौरी चौरा कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि एक लड़की मुकदमे से संबंधित एक आरोपी को थाने में बुलाने की जिद करने लगी. उसे बताया गया कि आरोपी जिला जेल में बंद है. उससे यहां थाने पर मिलना संभव नहीं है. उसे जेल में जाकर मिलने को कहा गया. कुछ देर बाद सूचना मिली कि पीड़िता की तबीयत खराब हो गई है, उसने घरों में इस्तेमाल होने वाला फिनायल पी लिया है. उसके घर वालों को सूचना दी गई है. अस्पताल में उसकी स्थिति सामान्य है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे