सावधान! दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

राजनीति

सावधान! दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

20 जुलाई 2026 को 08:39 am बजे
सावधान! दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

20 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, संसद सत्र के दौरान रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आज़ाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोका रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर ट्रैफिक का दबाव सबसे अधिक रहेगा. इन सड़कों पर समय-समय पर सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक को रोका जा सकता है या डायवर्ट किया जा सकता है, ऐसे में इन मार्गों का उपयोग केवल बेहद जरूरी होने पर ही करने की सलाह दी गई है.

इसके अलावा कई महत्वपूर्ण चौराहों और राउंडअबाउट पर भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. इनमें विजय चौक, बोट क्लब, रेल भवन राउंडअबाउट, सुनहरी मस्जिद राउंडअबाउट, पटेल चौक राउंडअबाउट, बूटा सिंह राउंडअबाउट, प्राइम चौक राउंडअबाउट, जीआरजी राउंडअबाउट और जलेबी चौक राउंडअबाउट शामिल हैं. इन इलाकों में सुरक्षा जांच, वीआईपी काफिलों की आवाजाही और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रह सकती है. ऐसे में इन रास्तों का इस्तेमाल करने वालों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है.

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं. यदि संभव हो तो लोग जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, विनय मार्ग, कनॉट प्लेस का आउटर सर्किल, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आरएमएल राउंडअबाउट, मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, 11 मूर्ति और सरदार पटेल मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं.

TRAFFIC ADVISORY Special traffic arrangements will be in place during the Monsoon Session of Parliament 2026, commencing from 20.07.2026 in the jurisdiction of New Delhi Range. Heavy vehicular movement and traffic restrictions are expected in and around the Parliament area.… pic.twitter.com/rAKiZfLBAV

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि मॉनसून सत्र के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी. इसलिए हालात के अनुसार, किसी भी समय ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से ट्रैफिक रोका जा सकता है या डायवर्ट किया जा सकता है. ऐसे में लोगों से अनुरोध है कि वे पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें. वहीं, दिल्ली के जंतर -मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च के ऐलान के बाद भी दिल्ली पुलिस अलर्ट है.

🚨Prohabitory orders u/s 163 BNSS are in force in New Delhi District except designated protest site at Jantar Mantar Road. Further, no permission has been sought or granted for any proposed march to Parliament on 20 July 2026. Citizens are advised not to participate in any… pic.twitter.com/aUio5slVM6

पुलिस ने यह भी सलाह दी है कि जो लोग नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली या संसद भवन के आसपास के इलाकों में काम करते हैं, वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर देख लें. यदि संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन या दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें, जिससे सड़क पर वाहनों की संख्या कम होगी और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है. साथ ही कहा गया है कि किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी जानकारी, मार्ग परिवर्तन या सहायता के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी अपडेट देखते रहें. इसके अलावा ट्रैफिक हेल्पलाइन 1095, 011-25844444 तथा व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे