चित्रकूट में सनसनी: देवांगना एयरपोर्ट के पास घूमने गई लड़की से गैंगरेप

राष्ट्रीय समाचार

चित्रकूट में सनसनी: देवांगना एयरपोर्ट के पास घूमने गई लड़की से गैंगरेप

23 जुलाई 2026 को 08:54 am बजे
चित्रकूट में सनसनी: देवांगना एयरपोर्ट के पास घूमने गई लड़की से गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में देवांगना एयरपोर्ट के पास बाइक से घूमने आए 17 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती के साथ तीन बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने दोनों का पीछा कर खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताया और जंगल में ब्लैकमेल करते हुए पैसों व चैन की मांग की. पैसे न होने पर आरोपियों ने युवक को बेल्ट से पीटा और बंधक बना लिया. इसके बाद दो आरोपी युवती को जंगल के अंदर ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद आरोपियों के चंगुल से छूटे पीड़ित युवक ने तुरंत पुलिस को फोन करके सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा.

चित्रकूट में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है. महज दस दिन पहले भी मानिकपुर थाना क्षेत्र के जंगल में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके दोस्त को बंधक बनाकर तीन लड़कों ने गैंगरेप किया था. उस मामले में पुलिस ने पीड़िता के प्रेमी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो अन्य की तलाश जारी थी. अब फिर से देवांगना एयरपोर्ट के पास हुई इस गैंगरेप की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे