दूसरे धर्म में शादी-तलाक, विवादित रही बादशाह की लव लाइफ

धर्म

दूसरे धर्म में शादी-तलाक, विवादित रही बादशाह की लव लाइफ

29 जुलाई 2026 को 08:40 am बजे
दूसरे धर्म में शादी-तलाक, विवादित रही बादशाह की लव लाइफ

रैपर-सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी सुर्खियों में है. चर्चा है कि बादशाह की शादीशुदा लाइफ मुश्किलों में है. उनकी पत्नी ईशा रिखी सोशल मीडिया पर लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं. पत्नी के बाद बादशाह की सासू मां ने भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका तलाक होने वाला है. विवादों के बीच बादशाह सब पर अब तक चुप्पी बनाए हुए हैं. हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब बादशाह की पर्सनल लाइफ पर हेडलाइंस बन रही हैं. इससे पहले भी कई बार उनकी पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में रही है.

टूटी पहली शादी  बादशाह ने 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी. शादी के 8 साल बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और 2020 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. बादशाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अलग होना उनकी बेटी की सेहत और भलाई के लिए जरूरी था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह की बेटी जेसीमी अपनी मां जैस्मीन मसीह के साथ लंदन में रहती है. बादशाह और जैस्मीन मिलकर उसकी को-पेरेंटिंग कर रहे हैं

रचाई दूसरी शादी  तलाक के 6 साल बाद सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा रिखी की वेडिंग फोटोज वायरल हुईं. पहले लोगों ने सोचा कि शायद ये किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा. पर ईशा ने कंफर्म किया कि वो और बादशाह शादी कर चुके हैं. ईशा ने सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक फोटोज भी शेयर की थीं. दोनों की शादी को अभी चार महीने हुए थे और तलाक की खबरें सामने आने लगीं.

जुलाई 2026 में ईशा और उनकी मां की क्रिप्टिक पोस्ट्स के बाद दोनों के रिश्ते में दरार की बातें फिर से शुरू हो गईं हैं. ईशा से शादी से पहले बादशाह का नाम पाकिस्तानी हसीना हानिया आमिर संग जोड़ा जा रहा था. दोनों को दुबई में साथ में स्पॉट किया गया. हालांकि, कभी दोनों ने डेटिंग की खबरों को कुबूला नहीं. हानिया से पहले बादशाह का नाम मृणाल ठाकुर संग भी जुड़ा था, लेकिन एक्ट्रेस ने इन खबरों को बकवास बताया.

अब देखते हैं कि बादशाह दूसरे तलाक की खबरों पर कब और किस तरह रिएक्ट करते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे