नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बालों का टूटना-झड़ना होगा कम

टेक्नोलॉजी

नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बालों का टूटना-झड़ना होगा कम

21 जुलाई 2026 को 02:22 pm बजे
नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बालों का टूटना-झड़ना होगा कम

Home Remedies for Hair Fall: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रदूषण, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और स्ट्रेस की वजह से बालों का झड़ना, टूटना और समय से पहले सफेद होना आम समस्या बन गए हैं.  इससे बचने के लिए कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप बालों की देखभाल के लिए कोई नेचुरल उपाय अपनाना चाहते हैं तो बरगद की छाल और नारियल का तेल का पारंपरिक मिश्रण ट्राई कर सकते हैं.

माना जाता है कि यह मिश्रण बालों को जड़ों से पोषण देता है, जिससे बालों का टूटना कम होता है और बाल लंबे और घने होते हैं. तो आइए जानते हैं कि बरगद की छाल और नारियल के तेल का मिश्रण कैसे बनाया जाता है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है.

हफ्ते में 1 से 2 बार इस तेल को हल्का गुनगुना करके स्कैल्प और बालों की जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करें. लगभग 30 मिनट से 1 घंटे बाद या रातभर लगाकर अगली सुबह माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.

बरगद और नारियल के तेल का मिश्रण लगाने के क्या फायदे हैं?

बरगद और नारियल के तेल का यह मिश्रण पारंपरिक तौर पर बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है. नारियल का तेल स्कैल्प को नमी देने, बालों को मुलायम बनाने और टूटने से बचाने में मदद करता है. वहीं, माना जाता है कि बरगद की छाल या जटा में मौजूद प्राकृतिक गुण स्कैल्प को हेल्दी रखने और बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद करते हैं, जिससे बाल जड़ों से मजबूत होतें हैं और बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है. इन दोनों का मिश्रण हफ्ते में 1 या 2 बार लगाने से बाल लंबे, घने और हेल्दी बनते हैं.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपने हेयर केयर रूटीन में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे