'बालकटवा आया हमारी खटिया पलट गया',रात में बच्ची ने देखा नकाबपोश

राष्ट्रीय समाचार

'बालकटवा आया हमारी खटिया पलट गया',रात में बच्ची ने देखा नकाबपोश

20 जुलाई 2026 को 07:41 am बजे
'बालकटवा आया हमारी खटिया पलट गया',रात में बच्ची ने देखा नकाबपोश

बिहार के दरभंगा जिले में काले लिबास वाले रहस्यमयी नकाबपोश को लेकर फैला डर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में कुछ दिन पह आधी रात को महिलाओं के बाल काटने की दो घटनाओं के बाद अब इसी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक परिवार ने नकाबपोश युवक को अपने घर की छत पर देखने का दावा किया है. घटना के बाद पूरे इलाके में फिर से दहशत फैल गई है.

परिवार के मुताबिक, बीती रात घर की एक बच्ची की अचानक आंख खुली तो उसने छत पर काले कपड़े पहने एक नकाबपोश युवक को खड़ा देखा. बच्ची का कहना है कि युवक ने कुछ पल तक उसकी ओर देखा और फिर तेजी से छत के दूसरे हिस्से की ओर भाग गया. घबराई बच्ची ने तुरंत अपनी मां को इसकी जानकारी दी.

बच्ची की मां ने भी दावा किया कि जब वह बाहर आईं तो उन्हें छत से भागते हुए उस संदिग्ध व्यक्ति की परछाई दिखाई दी. मां-बेटी डर के कारण घर के अंदर चली गईं और दरवाजा बंद कर लिया. बाद में जब परिवार के मुखिया घर लौटे तो उन्हें पूरी घटना बताई गई.

परिवार का यह भी कहना है कि घटना से पहले घर के आंगन में रखी कुर्सी और चारपाई के उलटने-पलटने की आवाज आई थी. यानी बालकटवा इस तरह की हरकतें भी कर गया था. उस समय उन्होंने इसे सामान्य आवाज समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन बच्ची की बात सुनने के बाद जब बाहर देखा गया तो सामान अस्त-व्यस्त मिला. इसके बाद परिवार ने बहादुरपुर थाने में लिखित शिकायत दी.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रसुंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई संदिग्ध हाथ नहीं लग सका. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

उधर, ग्रामीण इस घटना को डरहार गांव में हुई बाल काटने की घटनाओं से जोड़कर देख रहे हैं. उनका मानना है कि यह वही रहस्यमयी नकाबपोश हो सकता है, जिसने पहले महिलाओं को निशाना बनाया था. हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है. फिलहाल गोविंदपुर और आसपास के गांवों में लोग रात होते ही सतर्क हो गए हैं और भय का माहौल बना हुआ है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे