कौन थे महादेव के सबसे बड़े भक्त? जिनकी भक्ति से हिल गया था ब्रह्मांड

धर्म

कौन थे महादेव के सबसे बड़े भक्त? जिनकी भक्ति से हिल गया था ब्रह्मांड

31 जुलाई 2026 को 08:31 am बजे
कौन थे महादेव के सबसे बड़े भक्त? जिनकी भक्ति से हिल गया था ब्रह्मांड

Sawan 2026: सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है. सावन का महीना देवों के देव महादेव और उनकी भक्ति का सबसे पवित्र समय माना जाता है. सावन की हर एक बूंद और हवा में बहती हर-हर महादेव की गूंज शिव भक्तों को एक अद्भुत ऊर्जा से भर देती है. कहा जाता है कि इस पावन मास में जो भी भक्त सच्चे हृदय से भगवान शिव की शरण में जाता है, भोलेनाथ उसके सभी कष्ट हर लेते हैं.

हिंदू परंपरा में भगवान शिव केवल देवताओं के ही नहीं, बल्कि ऋषियों, राजाओं, असुरों, पशु-पक्षियों और साधारण मनुष्यों के भी आराध्य रहे हैं. शिव जी की भक्ति में न तो कोई भेदभाव है और न ही किसी आडंबर की आवश्यकता है. इनकी भक्ति केवल सच्चे भाव और समर्पण का मोल है. पौराणिक काल से लेकर आज तक ऐसे कई परम शिव भक्त हुए हैं, जिन्होंने अपनी निष्ठा और अनोखी भक्ति से महादेव का हृदय जीत लिया था. आइए भगवान शिव के 8 सबसे महान और परम भक्तों के बारे में, जिनकी भक्ति की मिसाल आज भी पूरा संसार देता है.

दक्षिण भारत के एक शिकारी कुल में जन्मे कन्नप्पा शिव भक्ति के सर्वोच्च प्रतीक माने जाते हैं. कथा के मुताबिक, जब कन्नप्पा ने देखा कि शिवलिंग की एक आंख से रक्त बहा था तो  उन्होंने बिना झिझके तीर से अपनी एक आंख निकालकर शिवलिंग पर लगा दी थी. जब दूसरी आंख से भी रक्त बहने लगा, तो उन्होंने अपनी दूसरी आंख भी दान करने के लिए पैर का अंगूठा शिवलिंग पर रख दिया था ताकि आंख सही जगह लगे. उनकी इस निश्छल भक्ति से प्रकट होकर महादेव ने उन्हें गले लगाया और दृष्टि वापस लौटा दी थी.

रावण भले ही अपने अहंकार के कारण विनाश को प्राप्त हुआ था, लेकिन वह भगवान शिव के सबसे बड़े और ज्ञानी भक्तों में से एक था. रावण ने महादेव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की और अपने सिर काटकर शिव जी के चरणों में अर्पित कर दिए थे. उसने अत्यंत मधुर और ओजस्वी शिव तांडव स्तोत्र की रचना की थी, जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने उसे चंद्रहास खड्ग और अक्षय शक्ति का वरदान दिया था.

ऋषि मार्कंडेय की आयु केवल 16 वर्ष तय थी, लेकिन उनकी भक्ति ने काल को भी पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था. जब यमराज उनके प्राण लेने आए, तो बालक मार्कंडेय शिवलिंग से लिपट गए थे और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने लगे थे. स्वयं महादेव ने प्रकट होकर यमराज से मार्कंडेय के प्राणों की रक्षा की और उन्हें अमरता तथा चिरंजीवी होने का वरदान दिया था.

दैत्यराज बलि का पुत्र बाणासुर भगवान शिव का अनन्य भक्त था. बाणासुर ने महादेव को प्रसन्न करने के लिए सहस्त्र भुजाओं से तांडव नृत्य के दौरान विभिन्न वाद्ययंत्र बजाए थे. उसकी इस अद्भुत कला और भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने स्वयं उसके नगर की रक्षा करने का वचन दिया था.

ऋषि शिलाद के पुत्र नंदी केवल भगवान शिव के वाहन ही नहीं, बल्कि उनके सबसे प्रिय गण और अनन्य भक्त हैं. नंदी ने अल्पायु का योग टालने के लिए घोर तपस्या करके शिव जी को प्रसन्न किया था. महादेव ने उन्हें अजर-अमर होने का वरदान दिया और अपने गणों का अधिपति तथा अपना मुख्य द्वारपाल व वाहन स्वीकार किया.

भगवान विष्णु के अवतार श्री राम भी महादेव के परम भक्त और आराधक हैं. लंका पर चढ़ाई करने से पहले श्री राम ने समुद्र तट पर बालू से शिवलिंग का निर्माण कर विधिवत पूजन किया था, जिसे आज रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के नाम से जाना जाता है. शिव पुराण के अनुसार श्री राम और महादेव एक-दूसरे को अपना आराध्य मानते हैं.

धनेश्वर कुबेर देव पूर्वजन्म में गुणनिधि नाम के एक साधारण व्यक्ति थे, जो अनजाने में शिव पूजा से जुड़े थे. कठिन तपस्या और शिव चरणों में समर्पण के कारण महादेव ने उन्हें समस्त ब्रह्मांड की धन-संपदा का स्वामी बनाया और उन्हें दिक्पाल तथा अपना परम मित्र होने का गौरव दिया था.

ऋषि धौम्य के शिष्य उपमन्यु की बाल-भक्ति शिव पुराण में अत्यंत प्रसिद्ध है. दूध की इच्छा रखने वाले बालक उपमन्यु को जब माता ने चावल के आटे का पानी दिया, तो उन्होंने सच्चे दूध के लिए भगवान शिव की कठोर तपस्या शुरू कर दी थी. उनकी निष्ठा से प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें क्षीरसागर ही उपहार में दे दिया था.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे