मां ने पहले तीन बच्चों की सांसें छीनीं, फिर खुद फंदे पर झूल गई

राष्ट्रीय समाचार

मां ने पहले तीन बच्चों की सांसें छीनीं, फिर खुद फंदे पर झूल गई

03 जुलाई 2026 को 07:29 am बजे
मां ने पहले तीन बच्चों की सांसें छीनीं, फिर खुद फंदे पर झूल गई

पंजाब के मानसा से आई कहानी दिल दहला देने वाली है. एक ऐसा मंजर, जिसे सुनकर ही रूह कांप जाए. एक घर, जहां बच्चों के हंसने की आवाज गूंजनी चाहिए थी, वहां अब चार चिताओं की तैयारी हो रही है. आरोप है कि एक मां ने पहले अपने तीन मासूम बच्चों का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी.

घटना मानसा के वार्ड नंबर-3 की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संदीप कौर नाम की महिला किराए के मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी. आरोप है कि महिला ने पहले अपनी दो बेटियों और एक बेटे की गला दबाकर हत्या की. इसके बाद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जब लोगों को इसकी भनक लगी तो इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 की पुलिस मौके पर पहुंची. घर के अंदर का सीन इतना दर्दनाक था कि हर किसी की आंखें नम हो गईं. बिस्तर पर तीनों बच्चों के शव थे और महिला फंदे पर लटकी मिली. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर मानसा के सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा. साथ ही घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि यह समझा जा सके कि आखिर इस घर में ऐसा क्या हुआ, जिसने एक मां को इतना खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.

यह भी पढ़ें: कर्ज के बोझ में टूटा परिवार... बेंगलुरु में 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, दो जिंदगी के लिए लड़ रहे जंग

थाना सिटी-2 के प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला यही सामने आया है कि महिला ने पहले तीनों बच्चों की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर पहुंचने से बच रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी. वार्ड के पूर्व एमसी रामपाल सिंह ने बताया कि महिला किराए के मकान में रहती थी. इलाके के लोग इस घटना से पूरी तरह सदमे में हैं. किसी को अंदाजा नहीं था कि इस घर के भीतर इतना बड़ा हादसा होने वाला है.

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर क्यों? क्या महिला किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थी? क्या पारिवारिक या आर्थिक परेशानी इसकी वजह थी? या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? इन सवालों के जवाब अभी किसी के पास नहीं हैं. पुलिस का कहना है कि जांच हर एंगल से की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही इस दिल दहला देने वाली घटना की असली वजह सामने आ सकेगी. पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर यह मामला सामने आया है. घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच जारी है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे