'प्रभसिमरन की क्या गलती है, क्यों मौका नहीं मिल रहा?'
'प्रभसिमरन की क्या गलती है, क्यों मौका नहीं मिल रहा?'

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम अब तीसरा मुकाबला खेलने वाली है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबलों को एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया. पहले दो मैचों में जिम्बाब्वे को बुरी तरह हराने के बाद भारत ने सीरीज को ऑलरेडी अपने नाम कर लिया है. टीम अब तीसरे मैच को जीतकर धमाकेदार अंदाज में सीरीज का समापन करना चाहेगी.
सीरीज जीत के बाद अब मांग उठ रही है कि बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाए. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल करने की वकालत की है. प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब के लिए आईपीएल में कई यादगार पारियां खेली हैं. बतौर ओपनर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
Fearless intent and treating every challenge as an opportunity 💪 Drop your guesses for the 𝗕𝗲𝘀𝘁 𝗔𝘁𝘁𝗶𝘁𝘂𝗱𝗲 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗠𝗮𝘁𝗰𝗵 𝗔𝘄𝗮𝗿𝗱 🤔👇 🔽 Watch | #TeamIndia | #ZIMvIND | @ishankishan51 | @VVSLaxman281 https://t.co/esGl6L5ZL7
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि सीरीज जीतने के बाद यह नए खिलाड़ियों को आजमाने का सबसे सही मौका है. उन्होंने कहा कि मैं प्रभसिमरन को खिलाने के बारे में सोच रहा हूं. आखिर उनकी गलती क्या है? आपने प्रभसिमरन सिंह को टीम में चुना है और हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि उन्हें दोबारा कब चुना जाएगा. अब जब आप सीरीज जीत चुके हैं तो उन्हें मौका दिया जाना चाहिए.
𝙎𝙤𝙪𝙩𝙝𝙥𝙖𝙬 𝙎𝙮𝙣𝙚𝙧𝙜𝙮 𝙛𝙩. 𝙏𝙞𝙡𝙖𝙠 𝙑𝙖𝙧𝙢𝙖 & 𝙄𝙨𝙝𝙖𝙣 𝙆𝙞𝙨𝙝𝙖𝙣 🤝 The duo decode their match-winning stand in a brilliant series-clinching victory ✌️ - By @ameyatilak 🔽 Watch | #TeamIndia | #ZIMvIND | @ishankishan51 | @TilakV9 https://t.co/UcipS3Nz5J
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि प्रभसिमरन को टीम में लाने के लिए ईशान किशन को आराम दिया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि ईशान को ब्रेक दीजिए. प्रभसिमरन आसानी से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल लेंगे. इसलिए आप उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
For his swashbuckling and effective knock, Ishan Kishan bags the Player of the Match award 🏅 Scorecard ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d#TeamIndia | #ZIMvIND | @ishankishan51 pic.twitter.com/mFeoVem0yi
शुरुआती दो मैचों में भारत के लिए अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की. हालांकि, ईशान ने दूसरे मैच में 44 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जबकि अभिषेक शर्मा का बल्ला दोनों मैचों में खामोश रहा. खराब प्रदर्शन के बावजूद आकाश चोपड़ा अभिषेक को ड्रॉप करने के पक्ष में नहीं हैं. उनका मानना है कि अभिषेक को एक और मौका मिलना चाहिए.
आकाश ने कहा कि प्रभसिमरन को अभिषेक की जगह मत खिलाइए. भले ही अभिषेक के दो मैच खराब गए हैं, लेकिन उन्हें तीसरे मैच में भी मौका मिलना चाहिए ताकि वे रन बना सकें. टीम को जरूरत पड़ने पर वह गेंदबाजी का ऑप्शन भी देते हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें