लव स्टोरी का अंत: प्रेमी जोड़े ने एक साथ दी जान, सात माह पहले हुआ विवाह, बेटी का चेहरा देखने तक न आए माता-पिता
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
धर्म
लव स्टोरी का अंत: प्रेमी जोड़े ने एक साथ दी जान, सात माह पहले हुआ विवाह, बेटी का चेहरा देखने तक न आए माता-पिता
31 जुलाई 2026 को 08:49 am बजे
{"_id":"6a6c0e2f9f83246c62096804","slug":"end-of-a-love-story-couple-takes-their-own-lives-together-married-seven-months-ago-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव स्टोरी का अंत: प्रेमी जोड़े ने एक साथ दी जान, सात माह पहले हुआ विवाह, बेटी का चेहरा देखने तक न आए माता-पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव स्टोरी का अंत: प्रेमी जोड़े ने एक साथ दी जान, सात माह पहले हुआ विवाह, बेटी का चेहरा देखने तक न आए माता-पिता
संवाद न्यू एजेंसी, खड्डा/छितौनी (कुशीनगर)
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:49 AM IST
सार
जिंदा छपरा गांव में प्रेम विवाह के बाद रितेश और पूजा ने खुदकुशी कर ली। पोस्टमॉर्टम ने फांसी से मौत की पुष्टि की। पुलिस की मौजूदगी में दाह संस्कार कराया गया।
प्रेमी जोड़े ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रेम विवाह के बाद सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों के बीच जीवन शुरू करने वाले रितेश और पूजा की खुदकुशी ने इलाके को झकझोर दिया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की वजह से मौत की पुष्टि हुई। शाम को शव जिंदा छपरा गांव लाया गया।
दोनों की प्रेम कहानी और साथ जीने मरने की कसम खाने की चर्चा लोगों की जुबान पर रही। रितेश के पिता दयानिधि ने पूजा के घर पर अंतिम दर्शन के लिए आने को कहा लेकिन कोई नहीं आया। पनियहवा घाट पर दोनों का एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया।
हनुमानगंज क्षेत्र के जिंदा छपरा के रितेश भारती और पूजा ने करीब सात माह पूर्व घर वालों के मर्जी के बिना कोर्ट मैरिज की थी। बुधवार को दोपहर में दोनों में विवाद हो गया। इससे नाराज होकर रितेश घर से निकल गया। कुछ देर बाद पूजा भी निकल गई। करीब दो घंटे बाद पेड़ में फंदे से लटका दोनों का शव दिखा।
शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दोनों के परिजनों ने पुलिस से किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद दोनों शव गांव लाए गए।
बेटे और बहू के शव से लिपटकर रितेश की मां बिलख रही थी। मां, बुजुर्ग दादा और दादी को रोता देख दरवाजे पर जुटे लोगों की आंखें नम हो गई। इस घटना से गांव में मातम छाया है। रितेश का पिता दयानिधि ने दोनों शवों को मुखाग्नि दी। इस दौरान पुलिस मौजूद रही।
कुश्ती का था शौकीन
रितेश कुश्ती का शौकीन था और क्षेत्र में उभरते पहलवान के रूप में उसकी पहचान थी। उसके असमय निधन से युवाओं में भी शोक है। गांव वालों ने बताया कि रितेश काफी मिलनसार था। गांव में किसी के सुख दुख में शामिल होता था। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। घर वालों ने शादी का विरोध जरूर किया था लेकिन शादी के बाद अपना लिया था। पिता दयानिधि ने बताया कि मजदूरी कर बेटे को पढ़ाना चाहता था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों परिवारों के लोगों के अलग-अलग तर्क हैं। पुलिस की मौजूदगी में शवों का दाह संस्कार करा दिया गया। - वीके सिंह, सीओ खड्डा
दूसरी शादी के लिए मां बना रही थी दबाव, पूजा ने कर दिया था मना
चार दिन पहले ई-रिक्शा से रिश्तेदार के घर पूजा को ले गई थी उसकी मां
खड्डा/छितौनी। पूजा और रितेश की प्रेम कहानी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान करीब डेढ़ साल पूर्व शुरू हुई। नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसम खा ली। गैर जाति होने के कारण दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए, तो जातीय बंधन तोड़कर पूजा शर्मा और रितेश भारती ने सात माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली।
पोस्टमार्टम हाउस पर आए रितेश के दादा कविलाश ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था, जब से पूजा अपनी मां से मोबाइल पर बात करने लगी, तब से विवाद बढ़ने लगा। मां से बात करने का रितेश अक्सर विरोध करता था। जिद में आकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। कविलाश प्रसाद ने बताया कि घटना से चार दिन पूर्व पूजा की मां ई-रिक्शा से आई और उसे लेकर चली गई।
खड्डा कस्बे के पास किसी रिश्तेदार के घर रखी थी। उस पर दूसरी शादी के लिए दबाव बना रही थी लेकिन पूजा नहीं मानी। देर शाम पूजा की मां ने फोन कर बताया कि पूजा एक परिचित के घर है। घर नहीं आई है। आकर तुम लोग ले जाओ। गांव के एक युवक की बाइक से रितेश की मां गई और पूजा को लेकर आई। पूजा दूसरी शादी करने के पक्ष में कभी नहीं थी।
घटना से एक दिन पूर्व रितेश गोरखपुर के एक कॉलेज में इंटर में नामांकन कराकर घर आया था। घटना के दिन खिड़की के पास अपनी मां से मोबाइल पर पूजा बात कर रही थी। रितेश ने इसका विरोध किया।
कारण कि जब से पूजा अपनी मां से बात करने लगी थी, तब से दोनों में विवाद बढ़ गया था। दोनों एक-दूसरे को बहुत मानते थे लेकिन दोनों खुदकुशी एक साथ कर लेंगे, ऐसा कभी हम लोगों ने नहीं सोचा था। हालांकि, घटना के बाद पूजा की मां ने पुलिस को बताई कि वह रितेश के साथ नहीं रहना चाहती है। उसे वह प्रताड़ित करता है।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें