बिना तंदूर तवे पर बनाएं एक दम खस्ता और क्रिस्पी चूर-चूर नान

राजनीति

बिना तंदूर तवे पर बनाएं एक दम खस्ता और क्रिस्पी चूर-चूर नान

26 जुलाई 2026 को 10:55 am बजे
बिना तंदूर तवे पर बनाएं एक दम खस्ता और क्रिस्पी चूर-चूर नान

रेस्टोरेंट या ढाबे पर जाने पर अक्सर हमारी नजरें चूर-चूर नान पर टिक जाती हैं जिसकी हर एक परत से मक्खन और मसालों की खुशबू आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना किसी तंदूर या ओवन के आप इसे अपने घर के साधारण तवे पर भी आसानी से बना सकते हैं. यह खाने में जितनी क्रिस्पी और खस्ता होती है. इसे बनाना उतना ही आसान है. आइए जानते हैं घर पर बिना तंदूर एकदम परफेक्ट और ढाबा स्टाइल चूर-चूर नान कैसे बना सकते हैं.

स्टफिंग के लिए: उबले हुए आलू (मैश किए हुए), पनीर (कद्दूकस किया हुआ), बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, गरम मसाला, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक.

लेयरिंग और सेंकने के लिए: पिघला हुआ मक्खन (बटर) या घी.

बनाने की विधि: आटा तैयार करें: एक बड़े बर्तन में मैदा, गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक मिलाएं. इसमें दही और थोड़ा-थोड़ा पानी/दूध डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 30 से 40 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें.

स्टफिंग बनाएं: एक बाउल में मैश किए हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और सभी मसाले (चाट मसाला, गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च) अच्छी तरह मिला लें.

लेयरिंग और नान बेलना: गूंथे हुए आटे की एक बड़ी लोई लें. इसे बेलन से बड़ा और पतला बेल लें. अब इस पर चारों तरफ अच्छी तरह मक्खन या घी लगाएं और सूखा मैदा छिड़कें. इसके बाद इसे पंखे की तरह मोड़ते (Pleats बनाते) हुए रोल करें और फिर गोल घुमाकर लोई (Loi) दोबारा बना लें. अब इसमें बीच में थोड़ी सी स्टफिंग भरकर बंद करें और हल्के हाथों से नान के आकार में बेल लें. (ऊपर से थोड़ा हरा धनिया और कलौंजी चिपका सकते हैं).

तवे पर नान सेकें: नान के एक तरफ थोड़ा सा पानी लगाएं. अब नान के पानी वाले हिस्से को गर्म तवे पर चिपका दें (लोहे या कास्ट आयरन का तवा सबसे अच्छा रहता है). जब ऊपर से बबल्स आने लगें, तो तवे को उल्टा करके सीधे आंच पर घुमा-घुमाकर नान को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें.

चूर-चूर करें और सर्व करें: तैयार नान को तवे से उतारकर प्लेट में रखें और ऊपर से कसकर हथेलियों से दबाएं ताकि यह 'चूर-चूर' हो जाए. अब इस पर भरपूर मक्खन लगाएं और अपनी मनपसंद दाल मखनी या पनीर की सब्जी के साथ गरमा-गरम परोसें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे