अर्थी पर पत्नी की मांग में भरा सिंदूर, फिर पति ने भी तोड़ दिया दम!

राष्ट्रीय समाचार

अर्थी पर पत्नी की मांग में भरा सिंदूर, फिर पति ने भी तोड़ दिया दम!

22 जुलाई 2026 को 10:16 am बजे
अर्थी पर पत्नी की मांग में भरा सिंदूर, फिर पति ने भी तोड़ दिया दम!

यूपी के औरैया में एक पति-पत्नी की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया. टीबी से बीमार ने पत्नी ने दम तोड़ा तो इस सदमे में कुछ ही घंटे बाद पति की सांसें भी उखड़ गईं. एक ही घर से दो अर्थियां उठीं. जिसने भी ये दृश्य देखा बिलख पड़ा. पूरे गांव में मातम का माहौल है. आइये जानते हैं ये दुखभरी कहानी...

आपको बता दें कि औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र (सहायल थाना क्षेत्र) अंतर्गत मधवापुर गांव में सोमवार शाम और मंगलवार सुबह एक दुखद हादसा सामने आया. चार साल से टीबी की बीमारी से ग्रसित 35 वर्षीय पिंकी की सोमवार शाम मौत हो गई.

मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान पत्नी की मांग में सिंदूर भरते समय 40 वर्षीय पति श्यामल दास को अचानक हार्ट अटैक आ गया. पत्नी के वियोग और सदमे के कारण श्यामल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना से दो मासूम बेटों के सिर से माता-पिता का हाथ उठ गया.

जानकारी के मुताबिक, पिंकी का कानपुर के प्राइवेट अस्पताल से इलाज चल रहा था. सोमवार शाम तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्होंने अंतिम सांस ली. श्यामल पूरी रात बेसुध रहे. मंगलवार सुबह जब गांव वाले और परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे, तभी यह दर्दनाक घटना घटी. पत्नी को अंतिम विदाई देते वक्त पति का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. एक ही घर से दो अर्थियां उठते देख पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और सभी की आंखें नम हो गईं.

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. श्यामल और पिंकी के चले जाने के बाद अब उनके दोनों मासूम बेटों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. गांव के लोगों ने शासन से मांग की है कि इस पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जाए.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे