हर आंख के बदले एक आंख नोचेंगे... ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार
हर आंख के बदले एक आंख नोचेंगे... ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

खाड़ी की जंग थमती नहीं और विकराल रूप लेती दिख रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का जवाब ईरान ने दे दिया है. पहले डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अगर किसी भी जहाज पर हमला होता है तो अमेरिकी सेना बदले में ईरान के पुल या पावर प्लांट पर बम गिराएगी. इस धमकी के कुछ घंटों बाद जवाब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची की तरफ से आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारी रक्षा नीति साफ है- हर आंख के बदले हम एक आंख लेंगे.
उन्होंने लिखा, "ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की आक्रामकता, जिसमें हमारे बुनियादी ढांचे पर हमला भी शामिल है, का जबरदस्त और निर्णायक जवाब दिया जाएगा. जो लोग ऐसी आक्रामकता में मदद करेंगे, चाहे मदद किसी भी तरह की हो, उन्हें भी टारगेट माना जाएगा."
ट्रंप की धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चेतावनी दी कि जब भी ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी जहाज पर हमला करेगा, तब अमेरिका ईरान के अंदर एक पुल या पावर प्लांट को नष्ट कर देगा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अब से, जब भी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी जहाज पर मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य हथियार से गोलीबारी करेगा, तो अमेरिका एक पुल या पावर प्लांट पर बम गिराकर उसे नष्ट कर देगा."
अमेरिकी सेना ने लगातार 12वीं रात ईरान पर हमला किया है. दूसरी तरफ लाल सागर में ईरान के यमन सहयोगी हूती ने नाकेबंदी कर दी है, सऊदी अरब के तट के पास दो तेल टैंकर पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया है. इस खबर को डिटेल में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें