टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स की पार्टी! एक्ट्रेस का दावा, बोली- मैंने ली है कोकीन

मनोरंजन

टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स की पार्टी! एक्ट्रेस का दावा, बोली- मैंने ली है कोकीन

24 जुलाई 2026 को 08:30 am बजे
टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स की पार्टी! एक्ट्रेस का दावा, बोली- मैंने ली है कोकीन

टीवी की दुनिया में अपनी दमदार पहचान बना चुकीं नारायणी शास्त्री ने इंडस्ट्री को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'पिया का घर', 'कुसुम' और 'कोई अपना सा' जैसे शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस का दावा है कि टीवी इंडस्ट्री में कई कलाकार ड्रग्स लेते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी माना कि उन्होंने भी जिंदगी में ड्रग्स ट्राई किए थे, लेकिन सिर्फ एक्सपेरिमेंट के तौर पर.

'अब पार्टियों में शराब नहीं, ड्रग्स का बजट होता है'

सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान नारायणी ने कहा कि पहले इंडस्ट्री की पार्टियों में शराब के लिए बजट तय होता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं.

उन्होंने कहा- पहले पार्टियों में शराब का बजट होता था, अब ड्रग्स का बजट होता है. जब मैंने यह देखा तो मैं हैरान रह गई. इसी वजह से मैंने कई साल पहले पार्टियों में जाना छोड़ दिया. अब वहां डांस या मस्ती नहीं होती, बल्कि कुछ और ही चलता है.

नारायणी ने बताया कि छोटी-छोटी प्राइवेट गैदरिंग्स में हर किसी को पता होता है कि कौन क्या कर रहा है. उन्होंने कहा- मैं उन लोगों को पर्सनली नहीं जानती जो ड्रग्स लेते हैं, लेकिन मैंने अपनी आंखों से लोगों को ड्रग्स करते देखा है. जब उनसे पूछा गया कि आखिर कौन-कौन से ड्रग्स इस्तेमाल होते हैं, तो उन्होंने बिना झिझक जवाब दिया- कोकीन और MDMA.

नारायणी ने यह भी कबूल किया कि उन्होंने भी जिंदगी में हर चीज सिर्फ यह जानने के लिए ट्राई की कि उसका असर क्या होता है. उन्होंने कहा- मैंने जिंदगी में बहुत-सी चीजें ट्राई की हैं, लेकिन सिर्फ एक्सपेरिमेंट के तौर पर. मैं जानना चाहती थी कि किसी चीज का असर कैसा होता है.

एक्ट्रेस ने साफ किया कि उन्हें कभी किसी चीज की लत नहीं लगी, क्योंकि उन्होंने हर ड्रग सिर्फ एक बार ही ट्राई किया. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एक बार शराब भी सिर्फ इसलिए पी थी ताकि अगर कभी कोई उनकी ड्रिंक में कुछ मिला दे, तो उन्हें उसके असर का अंदाजा हो सके.

नारायणी ने एक और चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि कई बार कलाकारों की हालत इतनी खराब होती थी कि शूटिंग तक कैंसिल करनी पड़ जाती थी. उन्होंने कहा- ऐसा कई बार हुआ है कि शूट रद्द करनी पड़ी क्योंकि आर्टिस्ट शूट करने की हालत में ही नहीं होता था. हम 4-4 घंटे इंतजार करते रहते थे कि आखिर हो क्या रहा है. कई बार एक्टर्स खड़े तक नहीं हो पाते थे. कुछ लोग तो अपने कमरे से बाहर निकलने की हालत में भी नहीं होते थे. ऐसा बहुत होता था.

नारायणी शास्त्री ने अपने करियर की शुरुआत 'कोई अपना सा' से की थी. इसके बाद वह 'कुसुम', 'पिया का घर', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे कई हिट शोज में नजर आईं. उन्होंने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी हिस्सा लिया था. अब इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर दिए गए उनके बयान ने नई बहस छेड़ दी है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे