पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा

दुनिया

पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा

23 जुलाई 2026 को 07:43 am बजे
पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बीच पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की दरों में भारी वृद्धि की है.

नई अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 6.39 रुपये और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 7.83 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. पेट्रोलियम प्रभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, नई बढ़ी हुई दरें 23 जुलाई (गुरुवार) से पूरे देश में प्रभावी हो गई हैं. कीमतों में संशोधन के बाद अब ईंधन की नई दरें इस प्रकार हैं:

- पेट्रोल: ₹327.12 प्रति लीटर (पुराने दाम से ₹6.39 की बढ़ोतरी) - हाई-स्पीड डीजल (HSD): ₹375.04 प्रति लीटर (पुराने दाम से ₹7.83 की बढ़ोतरी)

अब रोजाना तय होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से बदलते दामों को देखते हुए पाकिस्तानी पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने बड़ा फैसला करते हुए कहा कि अब देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें दैनिक आधार पर तय की जाएंगी. यह जिम्मेदारी तेल एवं गैस नियामक प्राधिकरण को सौंप दी गई है.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल, बैटरी या कुछ और... फ्यूचर में कैसे चलेगी आपकी कार?

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता और माल ढुलाई पर पड़ेगा. पेट्रोल का मुख्य रूप से इस्तेमाल दोपहिया वाहनों, ऑटो-रिक्शा और छोटी निजी गाड़ियों में होता है, जिससे मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ेगा. वहीं, डीजल का उपयोग भारी वाहनों, पावर प्लांटों और बड़े जनरेटरों में होता है, जिससे महंगाई और बढ़ने की आशंका है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे