कुंभ राशि वालों को होगा तगड़ा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
कुंभ राशि वालों को होगा तगड़ा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष राशि: परिवार के साथ सामंजस्य पर रहेगा जोर, टीम वर्क से कार्ययोजनाएं पाएंगी गति मेष राशि के जातक अपने परिवार के लोगों के साथ सहकार और सामंजस्य बनाए रखने पर जोर देंगे. किसी भी महत्वपूर्ण मामले में उचित विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेना सही रहेगा.
अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें और निसंकोच होकर आगे बढ़ें. कार्यस्थल पर टीम वर्क की भावना रहने से सभी कार्ययोजनाएं गति पाएंगी. मामलों को लंबित रखने से बचें और साझीदारी बढ़ाएं.
कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान करें. विनय बढ़ाएं.
वृष राशि: समय पर काम पूरा करने का करें प्रयास, पैसों के मामलों में बरतें धैर्य वृष राशि के जातकों को समय पर अपना कार्य पूरा करने का प्रयास लगातार बनाए रखना होगा. आर्थिक मामलों में धैर्य दिखाएं, जल्दबाजी भारी पड़ सकती है.
वाणिज्यिक क्षेत्र में सफलता के अवसर पूर्ववत बने रहेंगे. सेवा क्षेत्र में आप अपेक्षित प्रदर्शन करेंगे और वरिष्ठों से मुलाकात सफल रहेगी. अपनी सेहत पर ध्यान दें और मेहनत पर पूरा भरोसा रखें.
कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान व प्रयोग करें. निरंतरता रखें.
मिथुन राशि: मानसिक मामलों में सहज रहेंगे जातक, नए और रचनात्मक कार्यों में बढ़ेगी रुचि मिथुन राशि के जातक मानसिक मामलों में काफी सहज महसूस करेंगे और दूसरों से अपने मन की बात कह पाएंगे. मित्रों से करीबी और मेलजोल बढ़ेगा.
नवीन और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी. निसंकोच होकर आगे बढ़ेंगे तो लाभ में बढ़ोतरी होगी. प्रियजनों के साथ घूमने और मनोरंजन के अवसर बनेंगे. भावुकता पर थोड़ा नियंत्रण रखें.
कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान व प्रयोग करें. सहयोग रखें.
कर्क राशि: निर्णय लेने में उतावली से बचें जातक, पारिवारिक विषयों पर बना रहेगा फोकस कर्क राशि के जातकों को कोई भी बड़ा निर्णय लेने में उतावली करने से बचना चाहिए. अपने वरिष्ठों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें.
परिवार में सभी के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ें. लोगों की बातों में आने से बचें और अपनी भावनाओं को आवेश में ना आने दें. सरकारी कार्यों में निकटता बढ़ेगी और करियर-व्यापार में सफलता मिलेगी.
कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. ंहरी वस्तुओं को दान व प्रयोग बढ़ाएं. जिद से बचें.
सिंह राशि: करियर में धैर्य से आगे बढ़ने का है दिन, आलस्य का त्याग कर पूरा करें लक्ष्य सिंह राशि के जातक विभिन्न मामलों में सामंजस्य बढ़ाएंगे और करियर में धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे. समाज में आपकी साख और सम्मान बना रहेगा.
व्यापारिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाएं और अपने लक्ष्य समय पर पूरे करें. आलस्य का पूरी तरह त्याग करें और व्यर्थ की चर्चाओं में समय नष्ट ना करें. आपका साहस और पराक्रम सभी को प्रभावित करेगा.
कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान व प्रयोग करें. प्रवचन सुनें.
कन्या राशि: घर-परिवार में रहेगा उत्सव का वातावरण, वाणी व्यवहार से जीतेंगे सबका दिल कन्या राशि के जातक सपरिवार किसी उत्सव या मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं. निजी विषयों में आपका प्रभाव बढ़ेगा.
घर में किसी प्रिय मेहमान का आगमन संभव है. अपने परिजनों का भरोसा जीतेंगे और घर में हर्ष-आनंद का माहौल रहेगा. अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से आप कार्यस्थल और घर में सबका दिल जीत लेंगे.
कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान व प्रयोग करें. साजसज्जा बढ़ाएं.
तुला राशि: रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा, जीवनस्तर बनेगा आकर्षक तुला राशि के जातक अपने विभिन्न प्रयासों को गति देंगे, जिससे चारों ओर बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा. अपने तय बजट के अनुरूप ही खर्च और निवेश करें.
रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा. अपनी सकारात्मकता और संस्कारों पर जोर बनाए रखें. व्यक्तित्व में सरलता बढ़ेगी और इच्छित कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा पाने में सफल रहेंगे.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें