ग्रीस के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में हड़कंप, दो टूरिस्ट्स पर चाकू से हमला

राष्ट्रीय समाचार

ग्रीस के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में हड़कंप, दो टूरिस्ट्स पर चाकू से हमला

21 जुलाई 2026 को 02:52 pm बजे
ग्रीस के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में हड़कंप, दो टूरिस्ट्स पर चाकू से हमला

ग्रीस की राजधानी एथेंस के 'एक्रोपोलिस' के पास एक शख्स ने दो पर्यटकों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये वारदात एक्रोपोलिस पहाड़ी के नीचे स्थित 'एक्रोपोलिस म्यूजियम' की एंट्री गेट के पास हुई.

हमलावर ने ग्रीक-अमेरिकी मूल के एक पुरुष और एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में महिला के पैर में हल्की चोटें आई हैं, जबकि पुरुष गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसके हाथ पर गहरे जख्म लगे हैं.

घटना के तुरंत बाद एम्बुलेंस के जरिए दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके पर ही हिरासत में ले लिया.

फिलहाल हमलावर की पहचान सामने नहीं आई है. हालांकि, शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ नजर आ रहा है. ग्रीस में पर्यटकों पर इस तरह के हमले बहुत कम होते हैं, इसलिए इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: पीठ पर स्कूल बैग, सामने हमलावर... दिल्ली में 11वीं के छात्र की दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या

एथेंस स्थित एक्रोपोलिस पहाड़ी दुनिया भर के टूरिस्ट्स के आकर्षण का बड़ा केंद्र है. यहां लगभग 2,500 साल पुराना ऐतिहासिक 'पार्थेनन मंदिर' और कई प्राचीन स्मारक मौजूद हैं, जिन्हें देखने हर साल लाखों लोग आते हैं. आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल लगभग 46 लाख लोगों ने इस ऐतिहासिक जगह का दौरा किया था.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे