'तुम चाहते हो मोदी इस्तीफा दें?' नकाबपोश बदमाशों ने पूछा, फिर लाठी से पीटा

शिक्षा

'तुम चाहते हो मोदी इस्तीफा दें?' नकाबपोश बदमाशों ने पूछा, फिर लाठी से पीटा

31 जुलाई 2026 को 09:49 am बजे
'तुम चाहते हो मोदी इस्तीफा दें?' नकाबपोश बदमाशों ने पूछा, फिर लाठी से पीटा

बेंगलुरु के जलाहल्ली इलाके में एक 19 साल के नीट प्रोटेस्टर औ छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. यह घटना 28 जुलाई 2026 की रात को BEL सर्कल के पास की है. दरअसल, चार नकाबपोश बदमाशों ने एक छात्र को निशाना बनाया. पीड़ित छात्र की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित छात्र का नाम अमन दीप सिंह पिता सुरेंद्र सिंह है. अमन दीप सिंह एक छात्र संगठन (AISA) से जुड़े हैं. उन्होंने हाल ही में हुए नीट विरोध प्रदर्शनों में भी हिस्सा लिया था.

शिकायत के मुताबिक, 28 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे अमन दीप खाना खाने के बाद टहल रहे थे. वे जलाहल्ली में BEL सर्कल सर्विस रोड से MES रोड की तरफ जा रहे थे. अमन उस समय फोन पर बात कर रहे थे. इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार अनजान लोग वहां पहुंचे. इन सभी ने अपने चेहरों पर मास्क लगा रखा था जिससे उन्हें पहचाना न जा सके.

यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: नीट पर मचे बवाल के बीच लखीमपुर खीरी थार कांड के इकलौते गवाह की हत्या? नहीं, ये रही सच्चाई

नाम पूछकर छात्र को लाठी से पीटा अमन दीप का आरोप है कि उन नकाबपोश लोगों ने पहले उन्हें रोका. फिर आपस में बात करके यह पक्का किया कि क्या यह वही अमन दीप सिंह हैं जो छात्र संगठन से जुड़े हैं. जब उन्हें यकीन हो गया, तो हमलावरों ने अमन दीप को गालियां देना शुरू कर दिया. पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उनसे राजनीतिक रूप से जुड़ा एक सीधा सवाल पूछा. उन्होंने कहा, 'अबे साले, क्या तू चाहता है कि प्रधानमंत्री मोदी इस्तीफा दें?'

सवाल पूछने के तुरंत बाद, उन लोगों ने अमन दीप पर हमला कर दिया. हमलावरों के पास लकड़ी का एक मोटा लट्ठा था, जिससे उन्होंने अमन दीप के दाहिने पैर पर जोर से वार किया. इस हमले के कारण अमन दीप के पैर में गंभीर चोटें आईं. वे वहीं गिर गए. वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी अपनी बाइकों पर बैठकर मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: कहीं एग्जाम देने पहुंचा 'डॉक्टर', तो कहीं पकड़ी गई नकलची... जानें क‍ितना 'नीट एंड क्लीन' रहा 21 जून का NEET?

इस घटना के बाद पीड़ित छात्र ने तुरंत जलाहल्ली पुलिस स्टेशन जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अमन दीप के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और FIR तैयार कर ली है।

पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उन मोटरसाइकिलों के नंबर और हमलावरों के हुलिए का पता लगाया जा सके. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस हमले के पीछे क्या वजह थी. क्या यह वाकई छात्र के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से जुड़ा है. फिलहाल, आरोपियों की तलाश जारी है

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे