पानी की टंकी एक बटन दबाते ही होगी चकाचक क्लीन, ये है बेस्ट तरीका

राजनीति

पानी की टंकी एक बटन दबाते ही होगी चकाचक क्लीन, ये है बेस्ट तरीका

26 जुलाई 2026 को 09:03 am बजे
पानी की टंकी एक बटन दबाते ही होगी चकाचक क्लीन, ये है बेस्ट तरीका

पानी की जरूरत सभी को है, जिसके लिए लोग अपने घर की छत पर एक बड़ी टंकी रखते हैं. इन टैंक को दिन में एक बार या दो बार पानी से भर लिया जाता है, जिसके बाद उस पानी को घर के अन्य कामों में इस्तेमाल किया जाता है. लंबे समय तक सफाई न होने की वजह से टंकी का पानी गंदा हो जाता है, जिसमें कीड़े आदि पनप जाते हैं. गंदे पानी की वजह से टाइफाइड समेत ढेरों बीमारियां का खतरा मंडराने लगता है.

छत पर रखी पानी की टंकी की क्लीनिंग आसान नहीं होती है. इसके लिए प्लम्बर को बुलाना होता है. आज एक ऐसे गैजेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से मिनटों में पानी की टंकी क्लीन हो जाएगी.

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट समेत ऑफलाइन मार्केट से समर्सिबल वॉटर पंप को खरीदा जा सकता है. यह वॉटर पंपर पानी के अंदर डूबकर काम करता है. यह मिनटों में टंकी से गंदा पानी और कूड़ा आदि को बाहर निकाल फेंकता है.

मार्केट में समर्सिबल वॉटर पंप की शुरुआती कीमत 5 हजार रुपये है. इस पंप को घर के अन्य कामों में भी किया जा सकता है. मानसून के दौरान अगर घर के अंदर या पार्किंग आदि में पानी भरता है तो पंप की मदद से उस पानी को भी बाहर निकाला जा सकता है.

यह भी पढ़ें: पानी की टंकी बस 2 मिनट में खुद से हो जाएगी साफ, बस लगवाते समय करें ये काम

टंकी के अंदर अगर काई आदि जमा हो गई है, तो उसके लिए भी मार्केट में टूल आते हैं. इन टूल्स में आगे की तरप स्टील का ब्रश या मजबूत प्लास्टिक का ब्रश होता है और लंबा डंडा होता है. बाहर खड़े होकर भी टंकी के अंदर जमे फंगस को क्लीन किया जा सकता है. इन टूल्स की मदद से पानी की टंकी की बेहतर क्लीनिंग की जा सकती है. ये टूल मार्केट में अलग-अलग कीमत में आते हैं.

यह भी पढ़ें: Water Tank Cleaning Gadget: एक गैजेट कर देगा पानी की टंकी साफ, सफाई वाले को बुलाना नहीं होगा

हालांकि मार्केट में कुछ केमिकल भी आते हैं, जिनका इस्तेमाल करके पानी की टंकी को एकदम क्लीन किया जा सकता है. हम सलाह देते हैं कि किसी भी केमिकल का इस्तेमाल करने से पहले उसके साइड इफेक्ट आदि के बारे में जान लें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे