बारिश-लैंडस्लाइड के कारण पुणे–मुंबई एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे बंद, ट्रेनें कैंसिल

राष्ट्रीय समाचार

बारिश-लैंडस्लाइड के कारण पुणे–मुंबई एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे बंद, ट्रेनें कैंसिल

06 जुलाई 2026 को 08:55 am बजे
बारिश-लैंडस्लाइड के कारण पुणे–मुंबई एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे बंद, ट्रेनें कैंसिल

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण पुणे-मुंबई के बीच यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित है. दोनों को ही अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अगली सूचना तक पुणे-मुंबई या मुंबई-पुणे की यात्रा बिल्कुल न करें. बहुत जरूरी होने पर भी प्रशासन द्वारा जारी अपडेट और यातायात निर्देशों के मुताबिक ही निकलें.

भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड ने बढ़ाई मुसीबत महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने मुंबई-पुणे मार्ग पर बड़ा असर डाला है. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक सेक्शन में खंडाला एग्जिट के पास लैंडस्लाइड हुआ है. जिससे मुंबई जाने वाली पूरी लेन बंद कर दी गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लैंडस्लाइड की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के मुताबिक, पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे –कनेक्टिंग लिंक और मिसिंग लिंक के बीच कंक्रीट के एक पिलर के गिरने की वजह से यातायात बंद है. वहीं, पुणे-मुंबई हाईवे पर कई जगहों पर पानी भरने के कारण रास्ता बंद है. इसके अलावा मावल और तामिनी घाट इलाके में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं.

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. कई जगहों पर पानी का बहाव तेज हो गया है, जिससे यातायात पर गंभीर असर पड़ा है. वहीं पाटन गांव (लोहगड़ किला के पास) में भी भूस्खलन हुआ है.

#WATCH | Maharashtra: A major landslide occurred on the Missing Link section of the Mumbai–Pune Expressway near the Khandala Exit. Consequently, the Mumbai-bound lane has been completely closed. According to preliminary information, no casualties have been reported. Efforts are… pic.twitter.com/pRUSGhHabx

सड़कों पर घुटनों तक पानी, डूबी कारें, रेलवे ट्रैक लबालब...बारिश से मुंबई की लाइफ डिस्टर्ब

रेलवे ट्रैक पर भी लैंडस्लाइड मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है. ट्रैक पर बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी के ढेर गिर गए हैं, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हैं.  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थिति की समीक्षा की है. उन्होंने कहा, टीम पूरी तरह तैयार है और जल्द से जल्द ट्रैक को साफ करके ट्रेन सेवाएं बहाल करने का काम कर रही है.

सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, चार कॉरिडोर पर लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं. मुख्य लाइन पर ट्रेनें 6 से 8 मिनट की देरी से चल रही हैं, जबकि हार्बर लाइन पर 4 मिनट की देरी है. ट्रांसहार्बर और उरण-बेलापुर लाइन की ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं. जबकि सेंट्रल रेलवे की कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं.

बारिश के कारण परीक्षाएं टलीं, स्कूल-कॉलेज बंद इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों को बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है. भारी बारिश को देखते हुए सोमवार को मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में सभी सरकारी, निजी और BMC चलित स्कूलों-कॉलेजों को छुट्टी घोषित कर दी गई है. मुंबई में IMD ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है तो वहीं पुणे में 'रेड अलर्ट' है. मुंबई विश्वविद्यालय ने 6 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे