अमेरिका के सिएटल में स्पेस नीडल के पास गोलीबारी, दो की मौत

दुनिया

अमेरिका के सिएटल में स्पेस नीडल के पास गोलीबारी, दो की मौत

27 जुलाई 2026 को 08:53 am बजे
अमेरिका के सिएटल में स्पेस नीडल के पास गोलीबारी, दो की मौत

अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार शाम आइकॉनिक स्पेस नीडल के पास स्थित सिएटल सेंटर में भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि घटना में घायल हुए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को खाली करवा लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना रविवार शाम करीब 6 बजे ‘बाइट ऑफ सिएटल’ नामक वार्षिक फूड फेस्टिवल के दौरान हुई जो सिएटल सेंटर नीडल से महज एक ब्लॉक दूर है. इस फेस्टिवल में हजारों लोग शामिल होते हैं.

सिएटल फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि गोलीबारी की जानकारी मिलते ही इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं. मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो साल का बच्चा भी शामिल है. घालयों में तीन महिलाएं, एक 23 वर्षीय युवक और एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोट लगी है. इनमें से एक 56 वर्षीय महिला की हालत गंभीर बताया जा रही है.

पुलिस ने इसे मास कैजुअल्टी घटना घोषित किया और पूरे इलाके को खाली करवा दिया. सिएटल पुलिस ने लोगों से अपील की कि वो उस क्षेत्र से दूर रहें, जांच जारी है. अभी तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कई एजेंसियों के अधिकारी, जिनमें FBI भी शामिल है, मौके पर मौजूद हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे