प्लेबैक सिंगिंग में अरिजीत ने किया कमबैक! टीम ने बताया सच

खेल

प्लेबैक सिंगिंग में अरिजीत ने किया कमबैक! टीम ने बताया सच

21 जुलाई 2026 को 02:38 pm बजे
प्लेबैक सिंगिंग में अरिजीत ने किया कमबैक! टीम ने बताया सच

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. इसे फैंस के फेवरेट अरिजीत सिंह ने गाया है. जैसे ही मूवी के रोमांटिक ट्रैक में लोगों ने अरिजीत सिंह की आवाज सुनी, फैंस एक्साइटेड हो गए. इंटरनेट पर अटकलें उड़ने लगीं कि अरिजीत ने प्लैबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का अपना फैसला वापस ले लिया है. इन दावों में कितनी सच्चाई है, इसका सच सामने आया है.

प्लैबैक सिंगिंग में लौटे अरिजीत?     सिंगर के मैनेजर ने बताया है कि अरिजीत प्लेबैक सिंगिंग में वापस नहीं लौट रहे हैं. ऐसे दावे गलत हैं. द प्रिंट संग बातचीत में अरिजीत के मैनेजर ने कहा- ये दावा सच नहीं है. अरिजीत रिटायरमेंट अनाउंसमेंट से पहले किए गए प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं. ये गाना पहले ही फाइनल हो चुका था. वो प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे हैं. ये अरिजीत के पुराने कमिटमेंट्स हैं.

मैनेजर की ये बात सुनकर फैंस की उम्मीदों पर जरूर पानी फिरा होगा. लेकिन एक बात क्लियर हो गई है कि अरिजीत का प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक करने का कोई इरादा नहीं है. जब भी उनका कोई नया गाना रिलीज होता है, उनके वापस लौटने के अटकलें उड़ने लगती हैं.

सिंगर ने इसी साल जनवरी में प्लबैक सिंगिंग से अपना रिटायरमेंट अनाउंस किया था. उन्होंने कहा था अबसे वो इंडीपेंडेंट म्यूजिक बनाएंगे. संगीत के साथ जुड़े रहेंगे, बस प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर काम नहीं करेंगे.

फिल्म आवारापन 2 के टाइटल ट्रैक की बात करें तो गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है. रश्मि विराग ने गाना लिखा है. मूवी को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी और अतुल कुमार नजर आएंगे. लंबे समय बाद फैंस इमरान हाशमी को दिलजले आशिक के अवतार में स्क्रीन पर देखेंगे. इस फिल्म के पहले पार्ट में भी इमरान हाशमी लीड रोल में थे.  इसके गाने सुपर डुपर हिट हुए थे. फिल्म को कल्ट मूवीज में गिना जाता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे