भारत का अपना मोबाइल ब्रांड... मोदी सरकार ने दिया इस टारगेट को बड़ा पुश

टेक्नोलॉजी

भारत का अपना मोबाइल ब्रांड... मोदी सरकार ने दिया इस टारगेट को बड़ा पुश

16 जुलाई 2026 को 11:59 am बजे
भारत का अपना मोबाइल ब्रांड... मोदी सरकार ने दिया इस टारगेट को बड़ा पुश

भारत सरकार देश में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रही है. अब केंद्रीय केबिनेट ने मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) के साथ टोटल 62,500 करोड़ रुपये के बजट को अप्रूवल दे दिया है.

भारत सरकार इस मोटी रकम की मदद से देश में फोन मैन्युफैक्चरिंग और मेड इन इंडिया ब्रांड को बड़े स्तर पर लेकर जाना चाहती है. साथ ही सेमीकॉन-2 के लिए 1.26 लाख करोड़ का अप्रूवल दिया है.

भारत सरकार MPMS स्कीम के तहत 62,500 करोड़ रुपये को पांच साल के दौरान खर्च करेगी. न्यू स्कीम का उद्देश बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्टरिंग के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI-LSEM) की जगह लेना है, जो 31 मार्च 2026 को खत्म हो चुकी है.

MPMS प्रोजेक्ट को ऐसे डिजाइन किया गया है,जिसकी मदद से प्रोडक्शन को बड़े स्तर पर किया जा सके.

यह भी पढ़ें: How To Buy Used Smartphone: हर महीने महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन्स, यूज्ड फोन ध्यान से खरीदें

MPMS योजना का मकसद मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करीब 39 लाख करोड़ तक पहुंचाने की है. इससे एक्सपोर्ट में भी इजाफा होगा. सरकार को उम्मीद है कि MPMS स्कीम के तहत 60 हजार डायरेक्ट रोजगार पैदा होने की उम्मीद की है, जिससे बहुत से युवाओं को फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Samsung, OnePlus, Vivo और Oppo सहित कई कंपनियों ने महंगे कर दिए अपने स्मार्टफोन्स

मेक इन इंडिया के तहत वित्त वर्ष 2014-15 के बाद से इलेक्ट्रोनिक मैन्युफैक्चरिंग में सात गुना और इलेक्ट्रोनिक एक्सपोर्ट में 11 गुना का इजाफा देखा जा चुका है. बताते चलें कि मोबाइल फोन निर्माता भारत के इलेक्ट्रोनिक्स सेक्टर की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है.

भारत में कई विदेशी कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन बना रहीं

भारत में आज सैकड़ों मोबाइल मैन्युफैक्चरर और उनके कंपोनेंट्स को तैयार करने वाली कंपनियां और स्टार्टअप मौजूद हैं. भारत में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग करने वाले ईकोसिस्टम को समझने के लिए उनको तीन कैटेगरी में बांटना होगा.

भारत में कई कंपनियां और स्टार्टअप हैं, जो दुनिया के बड़े ब्रांड के लिए भारत में फोन बनाती या असेंबल करती हैं. इसमें फॉक्सकॉन, टाटा इलेक्ट्रोनिक्स और डिक्सॉन टेक्नोलॉजीज का नाम शामिल है. फॉक्सकॉन एक ताइवानी कंपनी है और भारत में ऐपल के डिवाइस तैयार करतरी है. डिक्सॉन टेक्नोलॉजीज भारत की एक प्रमुख कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो Xiaomi, Motorola, Samsung आदि के हैंडसेट को तैयार करती है.

भारत में कई विदेशी मोबाइल कंपनियां भी हैं, जो खुद के लिए मैन्युफैक्चरिंग करती हैं. इसमें सैमसंग का नाम शामिल है, जो उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रोडक्शन करती है. यहां तक की ओप्पो, वीवो की भी फैक्ट्री मौजूद हैं.

आज के समय में कुछ स्वदेशी कंपनियां भी मौजूद हैं, जो भारत में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कर रही हैं. इसमें लावा का नाम शामिल है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे