'आमिर खान लव जिहाद का ब्रांड एम्बेसडर', बयान पर नहीं झुके नितेश राणे
'आमिर खान लव जिहाद का ब्रांड एम्बेसडर', बयान पर नहीं झुके नितेश राणे

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर दिया गया बयान महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के लिए बड़ा विवाद बन गया. अब इस पूरे मामले पर राणे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और साफ कहा है कि वो अपने बयान पर कायम हैं.
मुंबई में एक इवेंट के दौरान राणे से जब उनके 'आमिर खान लव- जिहाद का ब्रांड एम्बेसडर' वाले बयान पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि एक हिंदू कार्यकर्ता होने के नाते वो ऐसे कई परिवारों और लड़कियों से मिले हैं, जो कथित तौर पर 'लव जिहाद' का शिकार हुई हैं.
राणे के मुताबिक, इन परिवारों का कहना था कि उनकी बेटियों को फंसाने वाले लोग अक्सर आमिर खान जैसे बड़े सितारों का उदाहरण देते हैं. वो लड़कियों से कहते हैं कि- देखो, ये लोग कैसे अपनी जिंदगी जी रहे हैं, तुम भी इसी रास्ते पर चलो.
फ्री प्रेस जर्नल से मंत्री ने कहा कि इन्हीं अनुभवों के आधार पर उन्होंने आमिर खान को 'लव जिहाद का ब्रांड एम्बेसडर' कहा था. उनका मानना है कि जब कोई शख्स करोड़ों लोगों का पसंदीदा सितारा बन जाता है, तो उसे अपनी निजी जिंदगी और सार्वजनिक छवि दोनों में जिम्मेदारी दिखानी चाहिए.
राणे ने आगे कहा कि लोगों को यह समझना चाहिए कि पर्दे पर दिखाई देने वाला किरदार और असल जिंदगी का इंसान अलग हो सकता है. इसलिए किसी भी सेलिब्रिटी को आंख बंद करके फॉलो करने से पहले सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए.
आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में मीडिया से मिलवाया था. उस समय उन्होंने कहा था कि शादी को लेकर वह पूरी तरह तय नहीं हैं. लेकिन 5 जुलाई 2026 को आमिर ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली. यह उनकी तीसरी शादी है. इससे पहले वह रीना दत्ता और किरण राव से शादी कर चुके हैं.
आमिर खान की तीसरी शादी के बाद उत्तर प्रदेश के मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया. मुफ्ती का कहना है कि इस्लाम के अनुसार कोई मुस्लिम पुरुष किसी गैर-मुस्लिम महिला से तब तक निकाह नहीं कर सकता, जब तक वह इस्लाम स्वीकार न कर ले.
📌 संबंधित खबरें
- सपने में मृत व्यक्ति का आना शुभ या अशुभ, क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
- IRCTC New Website: 15 जुलाई से बदलेगा टिकट बुकिंग का तरीका,एक ही स्क्रीन पर होगी सभी क्लास की सीटों की अवेलेबिलिटी
- गोरखपुर, आगरा-मथुरा से बरेली, नोएडा तक तोहफा, यूपी में सवा लाख करोड़ के 8 बड़े एक्सप्रेसवे को मिलेगी रफ्तार, गडकरी-योगी का ऐलान
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें