CJP Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े, जंतर-मंतर पर CJP का विरोध-प्रदर्शन जारी
CJP Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े, जंतर-मंतर पर CJP का विरोध-प्रदर्शन जारी

CJP Protest in Delhi Live Updates: जंतर-मंतर पर एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है. प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच आमना-सामना देखने को मिला, जिसके बाद मौके पर हलचल बढ़ गई. आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं, जबकि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात है. दोनों पक्षों के बीच हुई नोकझोंक के चलते स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई, हालांकि मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
CJP PROTEST LIVE UPDATES HERE...
ये भी पढ़ें-सुबह स्पीकर से मिले राहुल, फिर छात्रों का जाना हाल, शाम में धरने पर बैठे... 7 पॉइंट में समझें क्या-क्या हुआ
ये भी पढ़ें-हम छात्रों के गुस्से से कहीं ज्यादा के कर्जदार: राहुल गांधी के धरने पर बोले धर्मेंद्र प्रधान
जंतर-मंतर पर एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण
जंतर-मंतर पर एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है. प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच आमना-सामना देखने को मिला, जिसके बाद मौके पर हलचल बढ़ गई. पुलिस के अनुसार, अब तक इस हिंसा में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो एसीपी, दो इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं. पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने तलवार और खुखरी भी लहराई. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा बल मौके पर तैनात हैं.
सांसदों को सरकार सोनम वांगचुक से मिलने नहीं दे रही है : सोनम वांगचुक की पत्नी
सोनम वांगचुक की पत्नी ने कहा है ये बहुत शर्मिंदा हैं कि सांसदों को सरकार सोनम वांगचुक से मिलने नहीं दे रही है.
अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
एक्टिविस्ट अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर दुख जताया है और सरकार से सकारात्मक बातचीत की अपील की है.
हमारे छात्रों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है : राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "सवाल यह है कि हमारे छात्रों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? हमारे छात्रों ने आखिर किया क्या है? सुरक्षा बल उन पर हथियार ताने खड़े हैं. उन्होंने क्या गलत किया है? वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं, अपनी मांगें रख रहे हैं, और वे देश से अपना हक मांग रहे हैं. वे बस यही कह रहे हैं कि देश के छात्र होने के नाते, हमें एक ऐसा शिक्षा सिस्टम मिलना चाहिए जो निष्पक्ष हो. बच्चों ने आत्महत्या तक कर ली है. हमारे छात्र बहुत ज़्यादा तनाव से गुज़रते हैं और आखिर में उन्हें पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है..."
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "The question is why is this happening to our students. What exactly have our students done? They have security forces aiming weapons at them. What have they done wrong? They are protesting peacefully, they are… pic.twitter.com/2Nzs5JeCS2
— ANI (@ANI) July 22, 2026
हमारे छात्र पेपर लीक की वजह से परेशान हैं : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमला किया और उन्हें बुरी तरह पीटा. छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. छात्रों की मांगें क्या थीं? वे एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमारा एजुकेशन कभी दुनिया का सबसे बेहतरीन एजुकेशन सिस्टम माना जाता था आज वह धांधली बन चुका है. देश में पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक हो चुके हैं. हमारे छात्र पेपर लीक की वजह से परेशान हैं, तनाव को झेल रहे हैं. 7.5 करोड़ छात्र इससे प्रभावित हुए हैं. ये गरीब परिवार के छात्र थे. लेकिन अब तक जवाबदेही तय नहीं हुई.
नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी का प्रेस कॉन्फ्रेंस
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काली पट्टी पहनकर मीडिया को संबोधित किया। काली पट्टी के जरिए उन्होंने अपनी नाराजगी और विरोध दर्ज कराया
सोनम वांगचुक को लेकर जनहित याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में खारिज
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से उठाकर जबरन सफदरजंग अस्पताल ले जाने के पुलिस की कार्रवाई को अवैध घोषित करने की मांग वाली एक जनहित याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज किया.
रायपुर, छत्तीसगढ़: NEET पेपर लीक के मामले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर विरोध मार्च निकाला।
#WATCH रायपुर, छत्तीसगढ़: NEET पेपर लीक के मामले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर विरोध मार्च निकाला। pic.twitter.com/mlLAIkYNGc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026
CJP Protest Live Updates: BJP के प्रदर्शन से पहले पंजाब कांग्रेस दफ्तर के पास बैरिकेडिंग का इंतजाम
चंडीगढ़ में BJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले पंजाब कांग्रेस दफ्तर के पास बैरिकेड लाए जा रहे हैं.
CJP Protest Live Updates: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन कब खुलेगे, DCP मेट्रो ने बताया
DCP मेट्रो ने अनौपचारिक तौर पर कहा है कि जंतर-मंतर पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य होने के बाद ही ऊपर बताए गए स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी.
CJP Protest Live Updates: छात्रों से बातचीत के लिए दरवाजे हमेशा खुले- सरकार सूत्र
छात्रों से बातचीत के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं. सरकार छात्रों से हर मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है, ये बात सरकार के सूत्रों के हवाले से कही गई है.
CJP Protest in Delhi Live: कांग्रेस दफ्तरों के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी

CJP Protest Live Updates: कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी का विरोध-प्रदर्शन शुरू
लखनऊ और अहमदाबाद समेत देश के कई शहरों में कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी का विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है. अहमदाबाद कांग्रेस दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है. सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं और बैरिकेड लगा दिए गए हैं.
CJP Protest Live Updates: CJP के प्रोटेस्ट में घायल हुई 21 साल की लड़की की हालत में सुधार
कॉकरोच जनता पार्टी के सोमवार को संसद मार्च के दौरान गिरकर घायल हुई 21 साल की साक्षी की हालत में अब सुधार हो रहा है. RML अस्पताल ने साक्षी का हेल्थ बुलेटिन जारी कर ये बात कही.
पटना में भी छात्र यूनियन का विरोध प्रदर्शन
पटना में भी छात्र यूनियन का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. दिल्ली में छात्रों के उपर हुए लाठीचार्ज को लेकर ये लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. ये छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
CJP Protest: मनोज जरांगे पाटील जंतर मंतर पहुंचे
मराठा आरक्षण के नेता मनोज जरांगे पाटील सीजेपी के प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने जंतर मंतर पहुंचे.

Delhi Protest: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन की ओर से ट्वीट करके ये जानकारी दी गई है. सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों को अग्रिम आदेश तक बंद किया गया है. इसमें ज्यादातर ब्लू लाइन के स्टेशन हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पिटाई का मुद्दा आज सुप्रीम कोर्ट में उठा. हालांकि CJI ने मामले पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि हमारा वक्त बर्बाद मत कीजिए. जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे. जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. हालांकि राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है. Rajiv Chowk, Janpath, Patel Chowk and Central Secretariat stations closed due to security reasons: Delhi Metro Rail Corporation pic.twitter.com/V0FKEkgFaR दिल्ली में मंगलवार को अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद आज लखनऊ में पोस्टर लगाए गए हैं. समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव और डिंपल यादव के समर्थन में होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह ने मंगलवार रात मेदांता अस्पताल पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की. करीब एक घंटे तक चली मुलाकात में मंत्रियों ने कहा कि सरकार संसद में इस पर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए कदम उठा रही है. TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने छात्रों के विरोध और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कहा कि हम इसका समर्थन करेंगे. अगर आप छात्रों की नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे? #WATCH दिल्ली: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने छात्रों के विरोध और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर टीएमसी के समर्थन पर कहा, "हम इसका समर्थन करेंगे। नरेंद्र मोदी ने जो किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर आप छात्रों की नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे? pic.twitter.com/ktx2pzx2L9 लखनऊ में बीजेपी आज दोपहर 1 बजे कांग्रेस दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता वीवीआईपी गेस्ट पर इकट्ठे होकर कांग्रेस दफ्तर की तरफ मार्च करेंगे. सोनम वांगचुक का अनशन मंगलवार को भी जारी रहा. हालांकि हाईकोर्ट के फैसले के बाद उनको सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उनसे अस्पताल में मुलाकात की. सीजेपी ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उसने अपने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया है. दिल्ली के अन्य हिस्सों में एकत्र होने का कोई आह्वान नहीं किया गया है. दिल्ली में संसद भवन के पास रफी मार्ग समेत कई सड़कों पर बुधवार सुबह से ही भारी बैरिकेडिंग की गई है, ताकि स्थिति काबू में रहे. #WATCH | दिल्ली: रफी मार्ग समेत संसद भवन के पास कई सड़कों पर भारी बैरिकेडिंग लगाई गई है। pic.twitter.com/GFNbd4gRiG राहुल, प्रियंका समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने पीएम आवास के बाहर जमकर बवाल काटा. जिसके बाद उनको हिरासत में ले लिया गया था. Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the worldJantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस एक्शन के खिलाफ तुरंत सुनवाई से किया इनकार
Delhi Protest: दिल्ली के ये चार मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद
लखनऊ में लगे अखिलेश और डिंपल के समर्थन में होर्डिंग और बैनर

Delhi Protest: जेपी नड्डा ने कल रात मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से की मुलाकात
छात्रों के विरोध को हमारा समर्थन-TMC सांसद कल्याण बनर्जी
लखनऊ में बीजेपी आज कांग्रेस दफ्तर पर करेगी धरना प्रदर्शन
जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह कैसे हैं हालात, देखें

Delhi Protest: सोनम वांगचुक का अनशन जारी
Jantar Mantar Protest: राहुल गांधी ने की 5 मांगें क्या हैं?
Delhi Protest: मंगलवार को क्या-क्या हुआ?
CJP Protest: हमने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया-सीजेपी
Delhi Protest: संसद भवन के पास सुबह से ही भारी बैरिकेडिंग
Jantar Mantar Protest: सीजेपी को मिल रहा विपक्षी नेताओं का साथ
📌 संबंधित खबरें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें