प्रीति को CJP प्रोटेस्ट हाईजैक होने का डर, छात्रों का किया सपोर्ट

राजनीति

प्रीति को CJP प्रोटेस्ट हाईजैक होने का डर, छात्रों का किया सपोर्ट

22 जुलाई 2026 को 10:13 am बजे
प्रीति को CJP प्रोटेस्ट हाईजैक होने का डर, छात्रों का किया सपोर्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के छात्र आंदोलन पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने अपनी चिंता जताई है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को अपना समर्थन दिया है. उनका कहना है छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को देश-विरोधी तत्वों के हाथों में नहीं जाने देना चाहिए. आंदोलन का मकसद नहीं बदलना चाहिए, ना ही अराजकता फैलनी चाहिए.

प्रीति जिंटा की सरकार से अपील प्रीति ने X पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. प्रीति ने आंदोलन को अपने फायदे के लिए हाईजैक करने वालों के खिलाफ बोला है. एक्ट्रेस के मुताबिक, प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों की मांगें किसी भी गलत तत्व की वजह से दबनी नहीं चाहिए. वो लिखती हैं- हमारे छात्रों को सपोर्ट करना और यूथ के भविष्य की बेहतरी के लिए शिक्षा सुधारों की मांग करना बहुत जरूरी है. लेकिन इस बात का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को एंटी नेशनल तत्व अराजकता फैलाने के लिए इस्तेमाल न करे और प्रोटेस्ट का नेचर ना बदले.

While it’s important to support our students and ask for educational reforms that positively impact the future of our youth, it’s also very important that peaceful protests by students are Not hijacked by anti national elements to create chaos & change the nature of the protest.…

''ऑनलाइन इतनी नफरत और बंटवारा देखकर मैं ये सोचने को मजबूर हूं कि क्या देश के अंदर और बाहर मौजूद कुछ बुरे तत्व छात्रों के गुस्से का फायदा उठाने की कोशिश कर चुके हैं. मैंने हमेशा मेहनत, समानता और एक्सीलेंस पर भरोसा रखा है. इन चीजों के साथ मैंने कभी समझौता नहीं किया है. मुझे हमारे लोकतंत्र, कानून-व्यवस्था और सरकार पर भरोसा है. मैं दिल से उम्मीद करती हूं कि दोनों पक्ष सार्थक और सकारात्मक बातचीत करें. इस प्रोटेस्ट और बातचीत से किसी भी संदिग्ध एजेंडे को दूर रखें, ताकि हमारे युवाओं और लोकतंत्र की बेहतरी हो. जय हिंद.''

प्रीति जिंटा ने इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के सपोर्ट में पोस्ट लिखा था. तब भी उन्होंने सरकार से वांगचुक और छात्र संगठनों से बात करने की अपील की थी. एक्ट्रेस ने सोनम से अनशन खत्म करने को कहा था. उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे