CJP आंदोलन पर पाकिस्तान का पहला बयान, क्या बोला इस्लामाबाद?

दुनिया

CJP आंदोलन पर पाकिस्तान का पहला बयान, क्या बोला इस्लामाबाद?

24 जुलाई 2026 को 07:27 am बजे
CJP आंदोलन पर पाकिस्तान का पहला बयान, क्या बोला इस्लामाबाद?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं के बीच पाकिस्तान का भी आधिकारिक रुख सामने आया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस पूरे मामले को भारत का आंतरिक मामला बताते हुए किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी से पूछा गया कि क्या भारत सरकार द्वारा प्रदर्शन से निपटने का तरीका मानवाधिकारों से जुड़ा मुद्दा है. इस पर अंद्राबी ने साफ शब्दों में कहा, "यह भारत का आंतरिक मामला है. हम ऐसे मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करते."

यह भी पढ़ें: CJP Nationwide Protest Live: आज कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रव्यापी आह्वान... दिल्ली-पटना से लेकर मुंबई-चेन्नई तक सड़कों पर उतरेंगे छात्र, वांगचुक का अनशन खत्म

पाकिस्तान की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन पांचवें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है. प्रदर्शनकारी NEET-UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, एजुकेशन सिस्टम में सुधार और कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं.

Weekly Press Briefing by the Spokesperson @TahirAndrabi On India - related Query. pic.twitter.com/ZRWsuPnSWC

20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प के बाद आंदोलन ने और जोर पकड़ लिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जबकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि सुरक्षा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद हालात नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया गया.

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों के भविष्य की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: पेपर लीक के दोषियों को सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई... PM मोदी के ऐलान की 5 बड़ी बातें

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, CJP को सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया

वहीं, केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत का प्रस्ताव भी दोहराया है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के मुताबिक, सरकार चार बार CJP से बातचीत का प्रस्ताव दे चुकी है और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ वार्ता के लिए तैयार है. हालांकि, CJP ने नड्डा के आवास या कार्यालय में बैठक से इनकार करते हुए किसी तटस्थ स्थान पर बातचीत कराने की मांग की है. इस बीच सोनम वांगचुक ने भी अपना 25 दिनों का अनशन तोड़ खत्म कर दिया है.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे