सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी

राजनीति

सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी

30 जुलाई 2026 को 09:05 am बजे
सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी

पवित्र सावन मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में  शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फूल-माला अर्पित की और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा की. पूजा के दौरान मंदिर के पुजारी भी मौजूद रहे. योगी आदित्यनाथ ने शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल और अन्य सामग्री चढ़ाकर आरती भी की.

#WATCH | Varanasi: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath offers prayers at Shri Kashi Vishwanath Temple on the auspicious occasion of the first day of the holy month of Sawan. pic.twitter.com/5xLvL9ooOo

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र श्रावण मास के पहले दिन बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाया. उन्होंने गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन किया और राज्य की उन्नति की कामना की.

वहीं, पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रशासन और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन के दौरान वाराणसी आने वाले शिवभक्तों और कांवड़ियों को दर्शन में कोई असुविधा न हो.

बता दें कि सावन मास हिंदू धर्म में भगवान शिव की विशेष आराधना का महीना माना जाता है. इस अवसर पर पूरे प्रदेश में भक्त शिवालयों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये दौरा सावन की शुरुआत पर धार्मिक आस्था को समर्पित माना जा रहा है.  मुख्यमंत्री अक्सर यहां पहुंचकर पूजा करते रहे हैं. इस बार सावन के पहले दिन उनकी उपस्थिति ने भक्तों में उत्साह बढ़ाया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे