दिल्ली में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’, CM रेखा गुप्ता ने रथ यात्रा में लिया हिस्सा, भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन

राजनीति

दिल्ली में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’, CM रेखा गुप्ता ने रथ यात्रा में लिया हिस्सा, भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन

17 जुलाई 2026 को 01:50 am बजे
दिल्ली में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’, CM रेखा गुप्ता ने रथ यात्रा में लिया हिस्सा, भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन
दिल्ली में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’, CM रेखा गुप्ता ने रथ यात्रा में लिया हिस्सा, भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्राओं में शामिल हुईं. मुख्यमंत्री ने रोहिणी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित 21वीं वार्षिक रथ यात्रा के शुभारंभ समारोह में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना की. साथ ही, परंपरागत छेरा पहरा अनुष्ठान का निर्वहन करते हुए रथ के सामने झाड़ू लगाई.

इस अवसर पर उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदोलिया, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे. इसके बाद उन्होंने शालीमार बाग स्थित शिव मंदिर जगन्नाथ दरबार, सैनी धर्मशाला समिति द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में भी सहभागिता की और श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की.

समर्पण और लोककल्याण की महान परंपरा का प्रतीक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और लोककल्याण की महान परंपरा का प्रतीक है. रथ के समक्ष झाड़ू लगाने की परंपरा समाज को यह संदेश देती है कि जनसेवा और विनम्रता ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है.

भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

उन्होंने कहा कि उनके लिए यह अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि उन्हें भगवान जगन्नाथ की इस भव्य रथ यात्रा में सम्मिलित होने और राज्य की प्रतिनिधि के रूप में प्रभु के रथ के समक्ष झाड़ू लगाकर सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ. भगवान जगन्नाथ की कृपा से दिल्ली निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और राजधानी का प्रत्येक नागरिक सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करे.

भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन

सीएम रेखा गुप्ता ने कामना की कि भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा का आशीर्वाद दिल्लीवासियों पर सदैव बना रहे और उनकी कृपा से विकसित दिल्ली के संकल्प को नई ऊर्जा मिले. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज को जोड़ने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना करते हुए भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे