Delhi: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर सुरक्षा रणनीति बदली, अब 18 डीसीपी संभालेंगे जिम्मा; कॉमर्स कंपनियों को सलाह
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
राष्ट्रीय समाचार
Delhi: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर सुरक्षा रणनीति बदली, अब 18 डीसीपी संभालेंगे जिम्मा; कॉमर्स कंपनियों को सलाह
25 जुलाई 2026 को 06:43 am बजे
{"_id":"6a640d6d18c4244873021148","slug":"delhi-police-has-revised-its-security-strategy-for-jantar-mantar-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर सुरक्षा रणनीति बदली, अब 18 डीसीपी संभालेंगे जिम्मा; कॉमर्स कंपनियों को सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर सुरक्षा रणनीति बदली, अब 18 डीसीपी संभालेंगे जिम्मा; कॉमर्स कंपनियों को सलाह
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:43 AM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार से हालात का जायजा लिया था। इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से यह नई रणनीति जारी की गई।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के मार्गों की सुरक्षा रणनीति में बदलाव किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार से हालात का जायजा लिया था। इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से यह नई रणनीति जारी की गई।
अब प्रदर्शन स्थल व आसपास के मार्गों की सुरक्षा का जिम्मा 17 से 18 डीसीपी संभालेंगे। एक विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी मौके पर रहेंगे। हर मार्ग की सुरक्षा एक जिला डीसीपी के नेतृत्व में उस जिले की पुलिस संभालेगी। अशोक रोड की सुरक्षा दक्षिण जिला पुलिस को, संसद मार्ग की दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस को और जंतर-मंतर रोड की नई दिल्ली जिला पुलिस को सौंपी गई है। सुरक्षा की पूरी कमान हर रोज एक विशेष आयुक्त के हाथ में होगी। उनकी सहायता के लिए दो संयुक्त आयुक्त और दो डीसीपी रिजर्व में रहेंगे।
दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीमों ने जांच शुरू कर दी है। टीमें मारपीट, पत्थरबाजी और बैरिकेड तोड़ने जैसी घटनाओं वाले स्थानों से सबूत जुटा रही हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ऐप-बेस्ड कैब, फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनियों को धारा-163 लागू क्षेत्रों में सेवाएं सीमित करने की सलाह दी है। नागरिकों से भी प्रतिबंधित इलाकों में गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की गई है।
भीड़ में फंसे एसीपी विवेक भगत को डीसीपी विनीत कुमार ने बचाया
प्रदर्शन के दौरान एम्स में भर्ती कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत के लिए डीसीपी विनीत कुमार फरिश्ता साबित हुए। यदि वह भीड़ के बीच घुसकर एसीपी भगत को बाहर नहीं निकालते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। आरोप है कि इस दौरान उनके पीएसओ हवलदार राहुल को एक शरारती तत्व ने चाकू मार दिया, जबकि ऑपरेटर दीपक भी पत्थर लगने से घायल हो गए।
दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट के डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी ड्यूटी संसद मार्ग-टॉलस्टॉय मार्ग पर थी। इसी दौरान राजौरी गार्डन के एसीपी शरद चंद निर्मल ने सूचना दी कि प्रदर्शनकारियों ने एसीपी विवेक भगत को घेर लिया है और उन पर लात-घूंसों, डंडों व पत्थरों से हमला कर रहे हैं। सूचना मिलते ही डीसीपी विनीत कुमार अपने पीएसओ हवलदार राहुल और ऑपरेटर दीपक के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी शरद चंद निर्मल ने भीड़ को रोकते हुए उन्हें कवर दिया, जिसके बाद डीसीपी विनीत कुमार ने एसीपी विवेक भगत को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक शरारती तत्व ने हवलदार राहुल के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल को बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके पेट में पांच से अधिक टांके लगाए गए।
पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों की जांच आरएएफ करेगी
दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग और पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों की जांच अब आरएएफ करेगी। आरएएफ ने दिल्ली में 20 जुलाई को हुए सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग और पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों की जांच शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक जांच के बाद औपचारिक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी पर विचार होगा। ब्यूरो
एसटीएफ की कमान और निगरानी व्यवस्था
विशेष टास्क फोर्स का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रैंक का अधिकारी करेगा। एसटीएफ क्राइम ब्रांच के अधीन कार्य करेगी, जबकि अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त इसकी समग्र निगरानी और प्रशासनिक नियंत्रण संभालेंगे। जांच की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। इसी बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने भी पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित की है।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें