DU ने जारी की CSAS की दूसरी लिस्ट, 24814 को नई सीटें

शिक्षा

DU ने जारी की CSAS की दूसरी लिस्ट, 24814 को नई सीटें

26 जुलाई 2026 को 11:13 am बजे
DU ने जारी की CSAS की दूसरी लिस्ट, 24814 को नई सीटें

दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के लिए कामन सीट एलोतेशन सिस्टम के दूसरे चरण की सीट आवंटन लिस्ट जारी कर दी है. दूसरे चरण में 24,814 छात्रों को नई सीटें मिलीं है और करीब 30, 682 अभ्यर्थियों को अपग्रेड किया गया है. विश्वविद्यालय के मुताबिक, दूसरे चरण में 88,584 उम्मीदवार प्रक्रिया में शामिल हैं. वहीं, पहले चरण के बाद 15,265 छात्रों ने अपनी सीट फ्रीज कर दी थी.

बता दें कि दूसरे चरण में सीट मिलने वाले छात्रों को 26 जुलाई रात 11.59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी. इसके बाद छात्रों को शुल्क जमा करना होगा जिसके लिए आखिरी तारीख 28 जुलाई 11.59 बजे तक निर्धारित किया गया है.

इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने दो साल के पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए स्पाट पोर्टल भी ओपन कर दिया है. स्पाट राउंड में केवल वहीं छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनके पास उस समय किसी पीजी पाठ्यक्रम में सीट आवंटित नहीं होगी. इसके लिए आवेदन 26 जुलाई शाम 4.59 बजे तक की जा सकती है. हालांकि, इसके पहले स्नातक प्रवेश के पहले चरण में 63,756 छात्रों का प्रवेश सुनिश्चित हुआ था. इसमें से 15,265 छात्रों ने अपनी सीट फ्रीज कर ली थी.

पहले चरण में यूनिवर्सिटी ने 67 कॉलेजों के 221 स्नातक पाठ्यक्रमों में उपलब्ध 71 हजार से अधिक सीटों के मुकाबले 93,033 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की थी. इसके लिए CSAS के दूसरे चरण में 2.08 लाख से अधिक छात्रों ने कॉलेज और पाठ्यक्रम की प्राथमिकता दर्ज कराई थी.

हालांकि, 17 जुलाई को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने छात्रों को चेतावनी दी कि वे एडमिशन के दौरान AI से बनाए गए, बदले हुए या ज्यादा एडिट किए गए दस्तावेज अपलोड न करें. विश्वविद्यालय ने कहा कि मार्कशीट, प्रमाण पत्र और पहचान पत्र की केवल असली और बिना बदलाव वाली स्कैन कॉपी ही जमा करनी होगी. DU ऐसे फर्जी या बदले हुए दस्तावेजों की जांच के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल करेगा.

अगर किसी छात्र के दस्तावेज गलत पाए गए, तो उसका आवेदन रद्द किया जा सकता है और अन्य कार्रवाई भी हो सकती है. DU ने छात्रों से कहा है कि वे CSAS-UG 2026 एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी नई जानकारी के लिए अपना एडमिशन डैशबोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे