Gardening Tips: गमले की मिट्टी में रेत मिलाना सही या गलत? जानिए किन पौधों को होता है फायदा और किन्हें नुकसान

राष्ट्रीय समाचार

Gardening Tips: गमले की मिट्टी में रेत मिलाना सही या गलत? जानिए किन पौधों को होता है फायदा और किन्हें नुकसान

23 जुलाई 2026 को 06:09 am बजे
Gardening Tips: गमले की मिट्टी में रेत मिलाना सही या गलत? जानिए किन पौधों को होता है फायदा और किन्हें नुकसान
Gardening Tips: गमले की मिट्टी में रेत मिलाना सही या गलत? जानिए किन पौधों को होता है फायदा और किन्हें नुकसान
गलत तरीके से रेत मिलाने पर पौधों को नुकसान भी हो सकता है
ndtv

घर में गार्डनिंग करने वाले लोग अक्सर सुनते हैं कि गमले की मिट्टी में रेत मिलाने से पौधे तेजी से बढ़ते हैं. लेकिन क्या यह हर पौधे के लिए सही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेत तभी फायदेमंद होती है, जब उसे सही पौधे और सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाए. गलत तरीके से रेत मिलाने पर पौधों को नुकसान भी हो सकता है.

किन पौधों के लिए फायदेमंद है रेत

बता दें कि कैक्टस, सक्यूलेंट, रोजमेरी और थाइम जैसे पौधों को ज्यादा पानी पसंद नहीं होता. ऐसे पौधों की मिट्टी में थोड़ी मोटी रेत मिलाने से पानी जल्दी निकल जाता है और जड़ों के सड़ने का खतरा कम हो जाता है.

हर पौधे में रेत मिलाना सही नहीं

अगर आपके पास इनडोर या ट्रॉपिकल पौधे हैं, तो उनमें बिना जरूरत रेत मिलाने से मिट्टी जल्दी सूख सकती है. इससे पौधों को बार-बार पानी देना पड़ता है और उनकी ग्रोथ पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: मेकअप के बाद होंठों के आसपास चेहरा दिखने लगता है काला? इस आसान ट्रिक से करें फिक्स

ज्यादा रेत डालने के नुकसान

जरूरत से ज्यादा रेत मिलाने पर मिट्टी में नमी नहीं टिकती है. गमला भारी हो जाता है और पानी के साथ जरूरी पोषक तत्व भी बाहर निकल सकते हैं, जिससे पौधे कमजोर होने लगते हैं.

रेत चुनते समय रखें ये बात याद

गार्डनिंग के लिए हमेशा मोटे दानों वाली साफ सफेद रेत का इस्तेमाल करें. समुद्री या बहुत महीन रेत से बचें, क्योंकि यह जड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है.

ये विकल्प भी हैं बेहतर

अगर रेत उपलब्ध नहीं है तो पर्लाइट, वर्मीकुलाइट या अच्छी कंपोस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये मिट्टी को हल्का बनाते हैं. जल निकासी सुधारते हैं और जड़ों तक हवा पहुंचाने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश में पिंपल्स और ऑयली स्किन से हैं परेशान? इन 2 तेल का करें इस्तेमाल, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gardening Tips, Gardening Tips For - Home
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।