यूपी: जब भीषण गर्मी में घंटों दफ्तर के बाहर खड़ा रहा IAS अफसर

धर्म

यूपी: जब भीषण गर्मी में घंटों दफ्तर के बाहर खड़ा रहा IAS अफसर

28 जुलाई 2026 को 08:57 am बजे
यूपी: जब भीषण गर्मी में घंटों दफ्तर के बाहर खड़ा रहा IAS अफसर

यूपी के जालौन जिले की उरई तहसील में 25 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा नए भवन का उद्घाटन किया गया था. चेंबर आवंटित न होने से नाराज उपजिलाधिकारी (न्यायिक) आईएएस रिंकू सिंह राही दोपहर करीब 3 बजे फाइलों, दस्तावेजों और अलमारियों से भरे लोडर के साथ नई  तहसील पहुंचे. भीषण गर्मी में चेंबर न मिलने के कारण वह घंटों परिसर के बाहर खड़े रहे और चेंबर न मिलने पर रात भर बाहर रुकने का फैसला किया. इसके बाद अपर जिलाधिकारी के आदेश मिलने पर वह सामान लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने दफ्तर लौट गए.

कलेक्ट्रेट परिसर से नवीन तहसील में दफ्तर ट्रासंफर होने के बाद भी आईएएस अधिकारी को बैठने के लिए चेंबर नहीं मिला. इससे नाराज होकर वह अपना सारा सरकारी सामान, कोर्ट का जरूरी सामान, महत्वपूर्ण फाइलें और अलमारियां लोडर में लादकर नवीन तहसील पहुंचे. वहां चेंबर खाली न मिलने पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक चेंबर आवंटित नहीं होता, वह रात में भी तहसील परिसर के बाहर ही रुकेंगे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी कार्यालय से तुरंत एक आदेश जारी किया गया. आदेश के तहत एसडीएम (न्यायिक) का कामकाज फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने दफ्तर से ही संचालित करने के निर्देश दिए गए. आदेश मिलते ही आईएएस रिंकू सिंह राही अपना सामान दोबारा लोडर में लदवाकर कलेक्ट्रेट परिसर वापस लौट गए. इस पूरी घटना और नवीन तहसील की कार्यशैली को लेकर प्रशासनिक अमले और जनता में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

वर्ष 2023 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही इससे पहले उत्तर प्रदेश के नियुक्ति विभाग को 5 पेज का पत्र लिखने को लेकर सुर्खियों में रहे थे. उन्होंने पत्र में लिखा था कि एसडीएम न्यायिक के पद पर दिनभर में सिर्फ 4 घंटे का काम रहता है, इसलिए उन्हें आधी तनख्वाह ही दी जाए. साथ ही उन्होंने जालौन की अन्य तहसील, किसी अन्य जिले या फिर यूपी के बाहर किसी अन्य राज्य में भेजने का अनुरोध किया था.

अपने पत्र में उन्होंने एक कैबिनेट मंत्री और विधायक के नाम का उल्लेख किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि विधायक के सामने ही डीएम ने अवैध कब्जों पर कार्रवाई न करने के आदेश दिए थे. इसके अलावा मंत्री के करीबी के कोल्ड स्टोरेज पर लखनऊ अग्निकांड के बाद जांच करने पर षड्यंत्र रचकर उनका ट्रांसफर जल्दबाजी में एसडीएम जालौन से एसडीएम न्यायिक के पद पर कर दिया गया था.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे