महंगे होने जा रहे हैं iPhone, अगस्त से बढ़ेंगे दाम, इस देश से शुरुआत

व्यापार

महंगे होने जा रहे हैं iPhone, अगस्त से बढ़ेंगे दाम, इस देश से शुरुआत

24 जुलाई 2026 को 08:28 am बजे
महंगे होने जा रहे हैं iPhone, अगस्त से बढ़ेंगे दाम, इस देश से शुरुआत

अब ऐपल अपने iPhone की कीमत में इजाफा करने जा रहा है. अभी तक सैमसंग समेत कई चाइनीज ब्रांड अपने स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा कर चुके हैं. यहां तक कि ऐपल भी आईपैड और मैकबुक की कीमत में इजाफा कर चुका है.

लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया है कि Apple iPhone 17 और iPhone 17 Pro सीरीज की कीमत में इजाफा किया जाएगा. काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल अपने आईफोन की कीमत में करीब 15 परसेंट तक का इजाफा कर सकता है.

ऐपल ने बीते सप्ताह ही अपने मैकबुक और आईपैड की कीमत में इजाफा किया था. उस दौरान प्रोडक्ट की कीमतों में करीब 20 से 42 परसेंट तक का इजाफा किया था. उस दौरान कंपनी ने आईफोन की कीमत में इजाफा नहीं किया था.

कंपनी लंबे समय से महंगे होते कंपोनेंट और चिप के बढ़ते दाम का सामना करने रही है, जिसकी वजह से अब कंपनी अपने प्रोफिट को बनाए रखना चाहती है, जिसके लिए वह कीमतों में इजाफा करने जा रही है.

गैजेट 360 ने अपनी रिपोर्ट में टिप्स्टर के हवाले से बताया है कि अब iPhone की कीमत में इजाफा होने जा रहा है. उदाहरण के तौर पर देखें तो बीते साल iPhone 17 (256GB) की कीमत 82,900 रुपये थी, जिसमें अब 12 हजार रुपये का इजाफा होने जा रहा है. ऐसे में इस हैंडसेट की कीमत 94,900 रुपये होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें: अब किराए पर iPhone और मैकबुक, भारी-भरकम किस्तों से भी मिलेगा छुटकारा

रिपोर्ट में बताया है कि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत में भी इजाफा होगा. हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इस प्राइस को लेकर कोई डिटेल्स शेयर नहीं की है.

Apple ने हाल ही में जापान देश में iPhone की कीमतों में भी इजाफा किया है, जहां करीब 11 परसेंट तक का बढ़ावा किया गया है. अब कंपनी आईफोन की कीमतों का इजाफा और भी देशों में करने जा रहा है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे