Jan Nayagan Review LIVE Updates: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन का FDFS रिव्यू, बॉबी देओल भी छाए
Jan Nayagan Review LIVE Updates: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन का FDFS रिव्यू, बॉबी देओल भी छाए

Jana Nayagan Review In Hindi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की मचअवेटेड फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, जिसके चलते फैंस भी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं और रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं. विजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ में ही नहीं, बल्कि पूरे देश-विदेश में भी है. यही वजह है कि 'जन नायकन' साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. एक्स पर थलापति के फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें आखिरी बार सुपरस्टार की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जन नायकन 400 करोड़ के बजट में बनी है और जनवरी से विवादों में फंसी हुई है. वहीं अब विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद फिल्म रिलीज हो चुकी है.
जन नायकन प्रोड्यूसर ने कही थी ये बात
फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, जबकि इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है. फिल्म निर्माता वेंकट के. नारायण ने रिलीज डेट की घोषणा के साथ खुशी भी जाहिर की. उन्होंने कहा, "सिनेमा में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो इतिहास का हिस्सा बन जाते हैं और 'जन नायकन' भी उन्हीं खास पलों में से एक है. थलापति विजय के बड़े पर्दे पर आखिरी बार नजर आने वाली फिल्म का हिस्सा बनना हमारे लिए सम्मान की बात है. हमें खुशी है कि हम यह फिल्म दुनिया भर में उनके करोड़ों प्रशंसकों तक पहुंचा रहे हैं.
विजय का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है. उन्होंने एक अभिनेता के रूप में करियर शुरू किया और मेहनत, लोकप्रियता और लोगों से जुड़े रहने के कारण लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई. यही भरोसा और प्यार उन्हें राजनीति तक लेकर आया. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर इस बात का प्रमाण है कि जनता के साथ उनका रिश्ता कितना मजबूत है. हमें पूरा विश्वास है कि 'जन नायकन' दर्शकों के लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित होगी. यह फिल्म विजय के शानदार फिल्मी करियर को एक भावनात्मक विदाई देगी, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा.'
जन नायकन रिव्यू लाइव अपडेट्स | Jana Nayagan Review Live Updates
Jana Nayagan News LIVE: बॉबी देओल ने विजय की जन नेता पर कही ये बात
क्या फिल्म के रिलीज होने तक के मुश्किल सफर के दौरान वे विजय के संपर्क में थे तो हॉलीवुड रिपोर्टर से बॉबी देओल ने कहा, "नहीं, मैं संपर्क में नहीं था. उन्हें ज्यादा प्रमोशन करना पसंद नहीं है. वे कुछ नहीं करते. वे बस अपने काम में यकीन रखते हैं, इसलिए मैंने सोचा ठीक है, उन्हें ऐसा ही पसंद है. जैसे जब मैंने सूर्या के साथ 'कंगुवा' में काम किया तो कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा था. फिल्म वैसी नहीं चली जैसी चलनी चाहिए थी. लेकिन सूर्या ऐसे इंसान हैं, जिनसे मैं ज्यादा घुल-मिल सका क्योंकि वे अच्छे स्वभाव के हैं, उनकी पत्नी बॉम्बे से हैं. उन्हें इन सब चीजों की थोड़ी आदत है और सूर्या के साथ काम करने में मजा आया. फिर हां, मैंने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ 'डाकू महाराज' में काम किया. लेकिन मजेदार बात यह है कि जब भी मैंने इन एक्टर्स के साथ काम किया है. वे सभी मंत्री बन गए हैं. यह सच में बहुत मजेदार बात है. फिर मैंने पवन कल्याण के साथ 'हरि हरा वीरा मल्लू' में काम किया. मैं बस मजाक कर रहा हूं."
Jana Nayagan News: जन नायकन का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन
जन नायकन को हिंदी में जन नेता के नाम से रिलीज किया गया है, जिसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने थलापति विजय की खास दोस्त तृषा कृष्णन पहुंचती हुईं नजर आई हैं.
View this post on Instagram
Jana Nayagan News: जन नायकन की रिलीज पर जश्न का माहौल
फिल्म की रिलीज को लेकर पूरे तमिलनाडु में त्योहार जैसा माहौल है. कई दूसरे दर्जे (टियर- 2) के शहरों के सिनेमाघरों में पहले शो से पहले विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इनमें डीजे के जरिए विजय के लोकप्रिय गाने बजाने जैसी तैयारियां भी शामिल हैं. अभिनेता और मुख्यमंत्री विजय थलापति फिल्म 'जन नायकन' के साथ खास उपलब्धि हासिल करने वाले तमिलनाडु के दूसरे मुख्यमंत्री कहलाएंगे. इससे पहले यह उपाधि एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) ने हासिल की थी.
Jana Nayagan News: जन नायकन की एडवांस बुकिंग हुई हाउसफुल
फिल्म की बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में कई शो हाउसफुल हो गए थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अभिनेता की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है. वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि कुछ सिनेमाघर टिकटों की कालाबाजारी कर रही है. कुछ लोगों का यह भी आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर बहुत कम संख्या में टिकट उपलब्ध कराए गए.
Jana Nayagan News: कॉन्ट्रोवर्सी में रही जन नायकन
जन नायकन को पहले जनवरी में रिलीज किया जाना था लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने में देरी होने के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी. रिलीज से पहले ही फिल्म के कुछ हिस्से ऑनलाइन लीक कर दिए गए थे, जिससे पूरी टीम को बहुत बड़ा झटका लगा था. हालांकि, फैंस के मन में अभिनेता के प्रति दीवानगी इस कदर है कि उनमें फिल्म के लीक होने का कोई खास असर नहीं पड़ा.
Jana Nayagan News: विजय की जन नायकन की रखी गई थी स्पेशल स्क्रीनिंग
जन नायकन फिल्म रिलीज से पहले बुधवार को चेन्नई के अड्यार स्थित टैगोर सेंटर में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें अभिनेता के परिवार और फिल्म इंडस्ट्री समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. इनमें मुख्य सचिव साई कुमार, मुख्यमंत्री के निजी सचिव सेंथिल कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) सिद्दीक और फिल्म के निर्माता वेंकट नारायण भी शामिल थे.
Jana Nayagan News: 1000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई जन नायकन
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री विजय थलापति की बहुतप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' गुरुवार को राज्यभर के करीब 1,000 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म अभिनेता की आखिरी फिल्म होगी, जिस वजह से फिल्म की एडवांस बुकिंग और फैंस के मन में जोश ज्यादा देखने को मिल रहा है.
Jana Nayagan Movie News: थलापति विजय का डांस वायरल
थलापति विजय का जन नायकन से डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस भी इमोशनल होते नजर आएंगे.
Jana Nayagan Movie Review: जानें कैसी है थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन
विजय के करियर की आखिरी फिल्म जन नायकन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.
जन नायकन का रिव्यू पढ़ने के लिए क्लिक करेंJana Nayagan Movie Review: 'जन नायकन' की रिलीज पर बेंगलुरु के थिएटर में जश्न का माहौल
'जन नायकन' की रिलीज के साथ ही थिएटरों में जबरदस् का माहौल देखने को मिला है. बेंगलुरु के अरुणा थिएटर का एक वीडियो X पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, "बैंगलोर का अरुणा थिएटर सचमुच पूरे जोश में है. अंदर पटाखे फूट रहे हैं. जन नायकन."
Watched #Jananayagan FDFS in Bengaluru, what an incredible experience! The energy inside the theatre, the whistles, cheers, and celebrations reminded me why nothing can match a Thalapathy Vijay FDFS.
— Shiva Nandy (@shivanandysky) July 23, 2026
I became a Vijay fan after watching Poove Unakkaga, and from then on, I never… pic.twitter.com/qROQQiE9aRJana Nayagan LIVE: जन नायकन की कास्ट फीस
मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावों की मानें तो थलापति विजय को 'जन नायगन' के लिए 220 करोड़ रुपये से 275 करोड़ रुपये के बीच फीस मिली है. अगर ये रिपोर्ट्स सच हैं, तो वे भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर्स में से एक बन जाएंगे. दूसरी कास्ट को लेकर खबरें हैं कि फिल्म के लिए पूजा हेगड़े को 6 करोड़ रुपये, बॉबी देओल को 5–10 करोड़ रुपये, प्रकाश राज को 5 करोड़ रुपये, प्रियामणि को 3 करोड़ रुपये, ममिता बैजू को 60 लाख–2 करोड़ रुपये, गौतम वासुदेव मेनन को 3 करोड़ रुपये, नारायण को 2.5 करोड़ रुपये में साइन किया गया.
Jana Nayagan Review In Hindi: बॉबी देओल ने चुराई लाइमलाइट
जन नायकन में विजय के अलावा बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं, जिसके चलते फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद रिव्यू दिया और लिखा, बॉबी देओल और एक्टर विजय ने शो चुरा लिया. अनिरुद्ध का बैकग्राउंड फायर है.
BOBBY DEOL x @actorvijay Steal The Show ! 🥵💥@anirudhofficial BGM 😮💨🔥🔥🔥🔥#JanaNayagan https://t.co/SmePg7nBMr pic.twitter.com/whPdNe9K4X
— 𝙎 𝙐 𝘿 𝘼 𝙍 𝙎 𝘼 𝙉 (@Akracing) July 23, 2026Jan Nayagan Box Office: जन नायकन पहले दिन करेंगी इतनी कमाई
एडवांस बुकिंग के आकड़ों के बाद सैकनिल्क की मानें तो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जन नायकन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.
Jan Nayagan Release: जन नायकन की रिलीज पर लोगों ने किया डांस
जन नायकन की रिलीज का जश्न पूरे देश में देखने को मिल रहा है. वहीं थलापति के फैंस ढोल की ताल पर डांस करते हुए दिख रहे हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
நெல்லை ராம் சினிமாஸ்🔥🥵#JanaNayagan pic.twitter.com/ZS55OPWwPW
— ❤️🔥 (@VigneshRb11) July 23, 2026Jan Nayagan Box Office: जन नायकन में विजय की फोटो वायरल
थलापति विजय की जन नायकन से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
Jan Nayagan Box Office: एडवांस बुकिंग में जन नायकन की धूम
जन नायकन की चर्चा कई महीनों से है. वहीं एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म की चर्चा खूब देखने को मिल रही है. एक एक्स पोस्ट के मुताबिक, जन नायकन ने 11 लाख 82 हजार 370 टिकटें बुक माय शो पर बेच दी है, जिसके चलते कमाई 19.75 करोड़ हो गई है. वहीं ब्लॉक सीट्स पर फिल्म ने 25.75 करोड़ की कमाई हासिल की है.
#JanaNayagan HITS IT OUT OF THE PARK 💥💥
— 𝗙𝗶𝗹𝗺𝘆 𝗩𝗶𝗲𝘄 (@filmy_view) July 23, 2026
Tickets booked on BookMyShow
16 July- 11.77K
17 July- 5.4K
18 July- 40.44K
19 July- 236.6K
20 July- 206.66K
21 July- 230K Approx
22 July- 451.5K Approx 🔥
———————————
Final Pre Sales- 11,82,370#JanaNayagan 432K Approx #JanaNayakudu… pic.twitter.com/2azzt2Cv9YJan Nayagan Review: थलापति विजय की आखिरी फिल्म पर इमोशनल हुए फैंस
जन नायकन की रिलीज पर एक्स यूजर्स विजय थलापति की आखिरी फिल्म को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आखिरी फर्स्ट डे फर्स्ट शो.
One Last FDFS 🥹🔥#JanaNayagan pic.twitter.com/n53hOWfVnN
— 𝐏𝐫𝐮𝐬𝐡𝐨𝐭𝐡 𝚂𝙵𝙲 👽 (@Prushoth_17) July 23, 2026Jan Nayagan Review: थलापति विजय को जन नायकन के जरिए ट्रिब्यूट
थलापति विजय की जन नायकन सुपरस्टार की आखिरी फिल्म कही जा रही है. वहीं मेकर्स ने इस फिल्म को उनके करियर की आखिरी फिल्म देने के चलते ट्रिब्यूट दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
#jananayagan #Thalapathi 🥺 pic.twitter.com/6FHkVWbbVV
— MM (Multi Mode) (@rockers3394) July 23, 2026Jan Nayagan Review: थलापति विजय का टाइटल कार्ड वायरल
जन नायकन के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का खूब रिएक्शन वायरल हो रहा है. इसी बीच थलापति विजय का टाइटल कार्ड एक्स पर वायरल हो रहा है.
#JanaNayagan Title card 😭😭🔥🔥🔥
— 𝙎 𝙐 𝘿 𝘼 𝙍 𝙎 𝘼 𝙉 (@Akracing) July 23, 2026
Honourable Chief Minister Joseph Vijay 😮💨🔥 pic.twitter.com/5sINYmLA2BJan Nayagan Trailer: जन नायकन का ट्रेलर हुआ वायरल
थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन का ट्रेलर प्रोमो एक एक्स यूजर ने शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया, मुझे नहीं पता. आज जन नायकन का प्रोमो.
I Don't Care 🥵🥵🥵😮💨😮💨💥💥💥💥💥
— 𝙎 𝙐 𝘿 𝘼 𝙍 𝙎 𝘼 𝙉 (@Akracing) July 21, 2026
TODAY #JanaNayagan Promo 👌🏻💥💥 pic.twitter.com/IyXt36RpfNJan Nayagan Release: जन नायकन हुई सिनेमाघरों में रिलीज
जन नायकन 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसके बाद फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे फैंस ने थलापति विजय की आखिरी फिल्म की रिलीज का जश्न मनाना शुरू कर दिया है.
Boomi athiruthu maamey 🥶🥵💥#JanaNayagan #ThalapathyVijay pic.twitter.com/PIbGQ1WCrH
— ʲᵈᴀʟᴇxᴀɴᴅᴇʀᵗʷᵉᵉᵗˢ (@JDALEXtweets) July 22, 2026पूरी स्टोरी पढ़ेंTrack Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Jan Nayagan, Vijay, Thalapathy Vijay, Bollywoodशेयर करें📌 संबंधित खबरें
- LIVE: 'जन नायगन' में विजय की धांसू एंट्री, सीन देखकर झूमे फैंस
- Hair Oiling Tips: सुबह या रात? बालों में तेल कब लगाना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें 1 हफ्ते में बालों में कितनी बार तेल लगाना चाहिए?
- मदर इंडिया के डायरेक्टर ने बनाई थी सन ऑफ इंडिया, 64 साल से हर 15 अगस्त स्कूलों में बजता है ये गाना, चित्रहार का था परमानेंट सॉन्ग
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें