'पति Kiss करे तो ठीक बस अफेयर न हो', बोली 'तारक मेहता' एक्ट्रेस

खेल

'पति Kiss करे तो ठीक बस अफेयर न हो', बोली 'तारक मेहता' एक्ट्रेस

03 जुलाई 2026 को 09:40 am बजे
'पति Kiss करे तो ठीक बस अफेयर न हो', बोली 'तारक मेहता' एक्ट्रेस

फिल्मों-शोज में किसिंग सीन शूट करना आम माना जाता है, लेकिन कई बार इन पर विवाद भी हो जाता है और रिश्ते टूटने की कगार पर भी जाते हैं. टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सिंपल कौल ने इंटीमेट और किसिंग सीन्स को लेकर अपनी राय रखी है. एक्ट्रेस का कहना है कि एक्टर के लिए ऐसे सीन्स सिर्फ उसके काम का हिस्सा होते हैं, इसलिए इन्हें पर्सनल लाइफ से जोड़कर नहीं देखना चाहिए.

न्यूज एजेंसी से खास बातचीत में सिंपल कौल ने कहा कि एक्टिंग एक प्रोफेशन है और कलाकार को वही करना पड़ता है, जिसकी कहानी में जरूरत होती है.

उन्होंने कहा- अगर कोई एक्टर किसिंग सीन या कोई भी इंटीमेट सीन करता है, तो वह सिर्फ अपने काम का हिस्सा निभा रहा होता है. अगर मेरे पति या पार्टनर को भी प्रोफेशनल तौर पर ऐसा सीन करना पड़े, तो मुझे उससे कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि वह सिर्फ उनका काम है.

हालांकि सिंपल ने साफ कर दिया कि ऑनस्क्रीन इंटीमेसी और असल जिंदगी के रिश्ते में बड़ा फर्क होता है. उन्होंने कहा- अगर कोई अपने रिश्ते से बाहर जाकर किसी के साथ सचमुच रिलेशनशिप रखता है, तो वह बिल्कुल अलग बात है. उसे मैं कभी सही नहीं मानूंगी.

रिश्तों में भरोसे और वफादारी पर बात करते हुए सिंपल कौल ने दो टूक कहा- चीटिंग तो चीटिंग ही होती है. इसकी कोई दूसरी परिभाषा नहीं हो सकती. अगर दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तो उन्हें ईमानदार और वफादार रहना चाहिए.

एक्ट्रेस का मानना है कि अगर किसी को कमिटमेंट नहीं चाहिए, तो उसे शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर देने चाहिए. उन्होंने कहा- अगर रिश्ते में कोई बदलाव या आकर्षण महसूस हो रहा है, तो उसे छिपाने के बजाय ईमानदारी से अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए. लेकिन धोखा देना किसी भी हाल में सही नहीं है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंपल कौल 'कुटुंब', 'शरारत', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'ओए जैस्सी', 'यम हैं हम', 'दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स' और 'जिद्दी दिल माने ना' जैसे कई फेमस टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे