LIVE: CJI को अपशब्द कहने वाला प्रबल प्रताप अरेस्ट, पंजाब कांग्रेस में अगले 12 घंटे अहम

राजनीति

LIVE: CJI को अपशब्द कहने वाला प्रबल प्रताप अरेस्ट, पंजाब कांग्रेस में अगले 12 घंटे अहम

15 जुलाई 2026 को 07:11 am बजे
LIVE: CJI को अपशब्द कहने वाला प्रबल प्रताप अरेस्ट, पंजाब कांग्रेस में अगले 12 घंटे अहम

LIVE: बिहार के भोजपुर मे हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर द‍िया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पटना हाईकोर्ट जाने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में CBI जांच की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता का आरोप है कि भारत भूषण तिवारी की मौत एक हत्या का मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी प्रबल प्रताप सिंह को ग‍िरफ्तार कर लिया है. उस पर कोर्ट की कार्यवाही में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी के काम में रुकावट पैदा करने और सिक्योरिटी स्टाफ के साथ धक्कामुक्की करने का आरोप है. अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों के खिलाफ शिकंजा कसना लगातार जारी है.

अमेरिका ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के एक गैंगस्टर नितिश कौशल को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाल दिया है. पंजाब में कांग्रेस पार्टी पर संकट बना हुआ है.  अगले 12 घंटों में कुछ अहम फैसले आ सकते हैं. वहीं, दिल्ली में फिलहाल मॉनसून की बारिश होने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने के आज आसार नहीं हैं. लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट है. 

All Live Updates... 

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में SC का याच‍िका पर सुनवाई से इनकार

बिहार के भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर द‍िया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पटना हाईकोर्ट जाने को कहा है.  

कलबुर्गी सेंट्रल जेल से कैदि‍यों के फरार होने के मामले में 8 जेल अधिकारी सस्‍पेंड

कर्नाटक के कलबुर्गी सेंट्रल जेल में बंद तीन कैदी मंगलवार जेल से फरार हो गए. पुलिस ने एक कैदी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं. कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी जेल का दौरा कर निरीक्षण किया. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में आठ जेल अधिकारियों को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है. 

TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कोर्ट जमा कराएंगे वॉइस सैंपल

TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कोर्ट में अपना वॉइस सैंपल जमा करने के लिए कोलकाता के बिधाननगर कोर्ट जाने के वास्ते अपने आवास से निकले. 

अखिलेश यादव पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का बड़ा आरोप

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि साल 2012 में सपा की जीत के बाद उत्तर प्रदेश में भारी जातीय और धार्मिक हिंसा हुई थी.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT आज सरकार को सौंपेगी फाइनल जांच रिपोर्ट

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित SIT अपनी फाइनल रिपोर्ट बुधवार शाम तक सरकार को सौंप सकती है. टीम को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था, जो आज पूरा हो रहा है. 

चढ़ावा चोरी: आरोपी सुभाष चंद्र और रामाशंकर को 14 घंटे की पुलिस रिमांड

अयोध्या राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी के मामले में दो आरोपियों सुभाष चंद्र श्रीवास्तव (रिटायर्ड बैंक कर्मचारी, जो मंदिर में कैश गिनने का काम देखते थे) और रामाशंकर मिश्रा को अयोध्या जेल से ले जाया गया. कोर्ट ने दोनों को 14 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. 

LIVE: 12 घंटे में राहुल गांधी करेंगे चन्नी की किस्मत तय

पंजाब में कांग्रेस पार्टी का जो संकट बना हुआ है, उस पर अगले 12 घंटों में कुछ अहम फैसले आ सकते हैं. राहुल गांधी ने विदेश से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मुलाकात की और माना जा रहा है कि पंजाब में नेतृत्व को लेकर जो पेंच फंसा हुआ है, उसको सुलझाने पर विस्तृत चर्चा हुई है. इसके बाद पंजाब के प्रभारी महासचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली बुलाया गया है. बघेल मंगलवार देर रात को ही दिल्ली पहुंच रहे हैं.

LIVE: CJI सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाला प्रबल प्रताप हुआ अरेस्ट

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रबल प्रताप सिंह को अरेस्ट कर लिया है. उस पर कोर्ट की कार्यवाही में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी के काम में रुकावट पैदा करने और सिक्योरिटी स्टाफ के साथ धक्कामुक्की करने का आरोप है. इस मामले में उसके साथ मौजूद दूसरे आरोपी चंदर भान को भी अरेस्ट किया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Ndtv Live Blog, CJI Suryakant, Prabal Pratap Singh, Punjab Congress, IMD Forcast
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।